लिंचौली मार्ग पर भूस्खलन, केदारनाथ यात्रा रोकी

punjabkesari.in Sunday, Jul 14, 2019 - 12:03 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
रुद्रप्रयाग: लिंचौली में भूस्खलन सक्रिय होने के बाद यहां लगातार पत्थर गिर रहे हैं। शनिवार को लगातार बारिश के बाद लिंचौली में खतरे को देखते हुए प्रशासन ने दोपहर 1:00 बजे केदारनाथ यात्रा रोक दी है।
PunjabKesari, kundli tv, Kedarnath yatra, Uttarakhand, केदारनाथ
केदारनाथ यात्रा में बरसात शुरू होते ही आपदा का कहर बरसना शुरू हो गया। बीते दिनों लिंचौली पैदल मार्ग पर पहाड़ी खिसक गई थी। जिससे भारी मात्रा में मलबा पैदल रास्ते पर आ गया। 11 जुलाई को भूस्खलन सक्रिय होने के बाद यह क्षेत्र डेंजर जोन घोषित हो गया। पैदल मार्ग पर आवाजाही करने वाले यात्रियों सहित घोड़े, खच्चरों की जान को भी खतरा बना हुआ है। उधर, 17 जुलाई को लगने वाले चंद्र ग्रहण के चलते केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट 13 घंटे तक बंद रहेंगे। पंचांग के अनुसार 17 जुलाई को सुबह 1:31 से 4:31 बजे तक चंद्र ग्रहण का योग है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News