Stock Market Astrology: पुष्य में आएंगे सूर्य,बुध होंगे मार्गी ,बाजार में रहेगा उतार चढ़ाव
punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2026 - 11:01 AM (IST)
Stock Market Astrology: एस्ट्रो साइकल में इस सप्ताह सूर्य पुष्य नक्षत्र में आकर गुरु के साथ नक्षत्र संबंध बनाएंगे जबकि बुध कर्क राशि में मार्गी हो जाएंगे। चन्द्रमा इस सप्ताह कन्या, तुला और वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। सितारों की यह चाल इस सप्ताह बाजार में उतार-चढ़ाव की तरफ इशारा करती है। बुध के मार्गी होने के कारण ईरान और अमरीका के मध्य बातचीत का रास्ता खुल सकता है। इस से सप्ताह के अंत में बाजार में कुछ सुधार संभव है।
20 जुलाई को चन्द्रमा कन्या राशि में अपने ही हस्ता नक्षत्र में गोचर करेंगे और शनि के सामने रहेंगे लिहाजा बाजार की शुरुआत अस्थिरता के साथ हो सकती है। सुबह 11.33 बजे सूर्य पुष्य नक्षत्र में आ कर गुरु के साथ नक्षत्र संबंध बनाएंगे। इसका हमें बाजार पर प्रभाव नजर आएगा लिहाजा इस समय के दौरान अपनी पोजीशन पर ख़ास ध्यान रखें। 12.50 बजे चन्द्रमा हस्ता नक्षत्र के चौथे चरण में गोचर करेंगे लिहाजा यह समय भी बाजार की चाल को पलटने वाला हो सकता है। इस दौरान हमें शिपिंग,पोर्ट,बेवेरज और मिल्क प्रॉडक्ट्स से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
21 जुलाई को चन्द्रमा का गोचर मंगल के चित्रा नक्षत्र में तुला राशि में होगा। इस दिन शुरुआत में बाजार की चाल में उतार-चढ़ाव रहेगा। आखिरी घंटे में बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव रहेगा क्योंकि चन्द्रमा दोपहर 2.20 बजे चित्रा नक्षत्र के चौथे चरण में गोचर करेंगे इस दौरान अपनी पोजीशन का खास ध्यान रखें यहां बाजार की चाल बदल सकती है। इस दिन कॉपर से जुड़ी कंपनियों के अलावा डिफेन्स सेक्टर के शेयरों में फोकस बनता हुआ नजर आ सकता है।
22 जुलाई को चन्द्रमा तुला राशि में स्वाति नक्षत्र में गोचर करेंगे लिहाजा शुरुआत में बाजार में दबाव देखने को मिल सकता है। इस दिन चन्द्रमा 9.52 बजे स्वाति नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर करेंगे लिहाजा बाजार खुलने पर जल्दबाजी में पोजीशन लेने की बजाय इस समय का इंतज़ार करना बेहतर रणनीति हो सकती है। 10 बजे के बाद बाजार की दिशा तय होगी और उसके बाद ही बाजार में कोई पोजीशन लेनी चाहिए। इस दौरान हमें लिकर कंपनियों के अलावा फार्मा, एयरलाइंस और आयल मार्कीटिंग कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
23 जुलाई को चन्द्रमा गुरु के विशाखा नक्षत्र में तुला राशि में गोचर करेंगे लिहाजा बाजार की शुरुआत स्थिरता के साथ हो सकती है। दोपहर 12.20 बजे चन्द्रमा विशाखा नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर करेंगे। इस दौरान बाजार की चाल में बदलाव हो सकता है लिहाजा इस समय के दौरान अपनी पोजीशन का ध्यान रखें। इस दिन हमें बैंकिंग, एन बी एफ सी और कैपिटल मार्किट से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
24 जुलाई को सुबह बाजार खुलने से पहले मंगल अपने ही मृगशिरा नक्षत्र में आ जाएंगे। जबकि बुध मार्गी हो जाएंगे। यह दोनों इवेंट बाजार के लिहाज से अच्छे हैं। चन्द्रमा इस दिन वृश्चिक राशि में अनुराधा नक्षत्र में गोचर करेंगे। शनि के नक्षत्र में चन्द्रमा का गोचर बाजार में शुरुआती अस्थिरता ला सकता है लिहाजा बाजार खुलने पर जल्दबाजी में पोजीशन लेने से बचना चाहिए। बाजार बंद होने से पहले 3.08 बजे चन्द्रमा अनुराधा नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर करेंगे लिहाजा आखिरी आधा घंटा बाजार की चाल के लिहाज से अहम है। इस से पहले अपनी पोजीशन काटनी फायदेमंद हो सकती है। इस दिन हमें मेटल, इंफ़्रा, मशीनरी सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
Astro Naresh
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728
