Stock Market Astrology : मिथुन राशि में बनेगी सूर्य-बुध की युति ,पॉजिटिव रहेगा बाजार का रुख

punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 09:00 AM (IST)

Stock Market Astrology: एस्ट्रो साइकल में 4 जुलाई को मंगल रोहिणी नक्षत्र में आ चुके हैं, जबकि शुक्र सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं और केतु के साथ युति में है और बुध भी 5 जुलाई को अस्त हो चुके हैं। इस सप्ताह 6 जुलाई को सूर्य गुरु के पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे 7 जुलाई को वक्री बुध मिथुन में आकर सूर्य के साथ युति करेंगे। चन्द्रमा का गोचर इस सप्ताह मीन, मेष और वृषभ राशि में होगा। कुल मिला कर ग्रह स्थिति उतार-चढ़ाव के बाद बाजार का माहौल पॉजिटिव रहने की तरफ इशारा कर रही है।  

6 जुलाई को चन्द्रमा गुरु के पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में कुंभ राशि में राहु के साथ गोचर करेगा और शुक्र की दृष्टि में भी रहेगा। ग्रह स्थिति बाजार की पॉजिटिव ओपनिंग की तरफ इशारा करती है और इस दौरान हमें खास तौर पर बैंकिंग शेयरों, एन.बी.एफ.सी., फार्मा और सरकारी सैक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है। चन्द्रमा सुबह 9.56 बजे पुनर्वसु नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे इसके बाद बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, लिहाजा इस समय के दौरान अपनी पोजीशन का खास ध्यान रखें। 

7 जुलाई को चन्द्रमा शनि के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे और शनि के साथ मीन राशि में रहेंगे। लिहाजा बाजार शुरूआत में दबाव में रहेगा। चन्द्रमा के 10.23 बजे उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के चौथे चरण में गोचर के बाद बाजार का मूड बदल सकता है, लिहाजा इस समय के दौरान अपनी पोजीशन का खास ध्यान रखें। इस दिन हमें मैटल, इंफ्रा, मशीनरी आदि सैक्टर के शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है।  

8 जुलाई को चन्द्रमा बुध के रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे और मीन राशि में शनि के साथ रहेंगे, लिहाजा बाजार की शुरूआत पॉजिटिव रह सकती है। चन्द्रमा सुबह 10.09 बजे रेवती के चौथे चरण में गोचर करेंगे और यह समय बाजार का ट्रेंड बदलने के लिहाज से अहम है यहां अपनी पोजीशन का खास ध्यान रखें। इस दिन हमें आई.टी., बैंकिंग और वित्तीय सैक्टर की कंपनियों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है।  

9 जुलाई को चन्द्रमा सुबह 9.15 बजे केतु के अश्वनी नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे और मेष राशि में गोचर करेंगे और केतु के दृष्टि प्रभाव में रहेंगे, लिहाजा बाजार की शुरूआत अस्थिरता के साथ हो सकती है। लिहाजा बाजार खुलने पर तुरंत कोई पोजीशन न लें और बाजार की चाल समझने के बाद ही किसी भी तरह की पोजीशन लें। इस दिन हमें आई.टी. सैक्टर के अलावा कम्युनिकेशन और डिफैन्स सैक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।  

10 जुलाई को चन्द्रमा सुबह शुक्र के भरणी नक्षत्र के चौथे चरण में गोचर करेंगे और दोपहर 1.14 बजे सूर्य के कृतिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस दिन बाजार की शुरूआत पॉजिटिव रह सकती है लेकिन दूसरे हॉफ में बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इस दिन एफ.एम.सी.जी., जेम एन्ड ज्वैलरी, लग्जरी, ब्यूटी के अलावा पावर और सरकारी सैक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।  

Astro Naresh
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News