Stock Market Astrology: 5 दिन में चार ग्रहों की बदली चाल, बाजार में रहेगा उतार-चढ़ाव

punjabkesari.in Monday, Sep 15, 2025 - 07:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Stock Market Astrology: 12 सितम्बर को बाजार बंद होने के बाद एस्ट्रो साइकिल में 13 सितम्बर को मंगल ने राशि बदल ली है और मंगल अब कन्या राशि से निकल कर तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। 15 सितम्बर को बाजार खुलने से पहले 14 सितम्बर की मध्य रात्रि लगभग 12.33 पर शुक्र भी राशि बदल चुके हैं और शुक्र अब कर्क राशि से निकल कर सिंह राशि में केतु के साथ युति करेंगे। 

15 सितम्बर को जब सुबह बाजार खुलेगा तो इसके 2 घंटे बाद लगभग सवा 11 बजे बुध सिंह राशि से निकल कर कन्या राशि में गोचर करेंगे जबकि इसी सप्ताह 16 सितम्बर की मध्य रात्रि करीब 2 बजे सूर्य कन्या राशि में गोचर करेगा और बुध के साथ युति करेगा। कुल मिला कर 5 दिन में 4 ग्रह राशि बदल रहे हैं और चन्द्रमा सहित कुल 5 ग्रहों के राशि बदलने का बाजार में असर देखने को मिलेगा और बाजार में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रह सकती है। 

हालांकि सूर्य बुध की युति बाजार के लिए तेजी कारक है लेकिन सूर्य के शनि के सामने आना और केतु शनि का और मंगल शनि का षटाष्टक वैश्विक शांति और बाजार के लिहाज से अच्छा नहीं है। लिहाजा कोई भी पोजीशन सोच-समझ कर बाजार की चाल समझ कर ही बनानी चाहिए।

15 सितम्बर सुबह 7.31 बजे चंद्रमा राहु के नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इससे पहले रात 12.23 बजे शुक्र राशि बदलेगा और सुबह 11.10 बजे बुध कन्या में प्रवेश करेगा। इसके बाद बाजार में मोड़ आ सकता है। सोमवार को कोई भी ट्रेड संभल कर करें। हो सकता है बाजार गैप अप देने के बाद एक बार नीचे आए और फिर वहां से दोबारा रिकवरी कर के ग्रीन में क्लोजिंग दे।

16 सितम्बर को चंद्रमा मिथुन राशि में पुनर्वसु नक्षत्र (राहु के प्रभाव में) रहेगा इससे बाजार में स्थिति उतार-चढ़ाव वाली रहेगी।
 
17 सितम्बर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश कर बुध के साथ युति करेगा। यह युति 3 अक्तूबर तक बाजार के लिए अच्छी है। चंद्रमा कर्क राशि में शनि के पुष्य नक्षत्र में रहेगा, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। इस दिन मैटल शेयरों में फोकस बनता हुआ नजर आएगा। 

18 सितम्बर चंद्रमा मंगल के साथ केंद्र में रहेगा और मंगल के चित्रा नक्षत्र में होगा। इससे बाजार कंसोलिडेशन में नजर आएगा और इस ईडन हमें डिफैन्स और कॉपर से संबंधित कम्पनियों के अलावा कम्युनिकेशन, मैडीकल आदि के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है। 

19 सितम्बर को चंद्रमा सिंह राशि में केतु के मघा नक्षत्र में रहेगा और केतु के साथ युति करेगा। इससे बाजार में तेजी का रुझान रह सकता है और आई.टी. शेयरों में फोकस बनता हुआ नजर आ सकता है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News