Market Astrology (22 अप्रैल से 28 अप्रैल तक) : आने वाले सप्ताह में सितारों का मार्कीट पर प्रभाव

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 08:21 AM (IST)

Market Astrology (22 अप्रैल से 28 अप्रैल तक): आलोच्य सप्ताह (22 अप्रैल से 28 अप्रैल तक) के दौरान कोई भी सितारा न तो अपना राशि परिवर्तन करता है और न ही पोजीशन बदलता है, इसलिए समस्त ग्रह ज्यूं का त्यूं अपने-अपने स्थान पर स्थिर रहते हैं। अलबता बुध, मंगल, शुक्र एवं सूर्य नक्षत्र पर अपनी-अपनी स्थिति जरूर चेंज करते हैं। इस तरह आलोच्य सप्ताह के दौरान अपरिवर्तित ग्रह योग को देखने से मालूम देता है कि बेशक मार्कीट में उठापटक तो होती रहेगी तो भी किसी रुख परिवर्तन की कोई आशा न होगी।

ध्यान रहे कि 20 अप्रैल को जो ग्रह योग बना था, वह पूरे सप्ताह इफैक्टिव रहेगा, इसलिए 20 तारीख से चला रुख मोटे तौर पर पूरे सप्ताह में प्रभावी रहेगा, बीच में 22, 24, 27, 28 तारीखें खास होंगी।

तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल-तेल-बिनौला, अरंडी, खल, सींग दाना, मेथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों, वनस्पति इत्यादि में 20 अप्रैल वाला रुख आगे प्रभावी रहेगा किंतु बीच में 22 अप्रैल दोपहर डेढ़ बजे के बाद, फिर 24 अप्रैल, 27 अप्रैल रात 9 बजे के बाद तथा 28 तारीख को मजबूती का रिएक्शन आएगा।  

कॉटन, पटसन, रुई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यार्न इत्यादि में इस सप्ताह में नर्मी का रुख प्रभावी रहेगा। शेयर मार्कीट में 20 अप्रैल को यदि मंदा रुख बना होगा तो समझें कि आगे सप्ताह भर मंदा रहेगा। वैसे बीच में 22 अप्रैल दोपहर डेढ़ बजे के बाद, फिर 24 तथा 28 अप्रैल को मजबूती के रिएक्शन आ सकते हैं।

सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में 20 अप्रैल को जो रुख बना होगा, ख्याल है कि वही रुख आगे चलता जाएगा। बीच में 22 तारीख दोपहर डेढ़ बजे के बाद फिर 24 अप्रैल तथा 28 अप्रैल को मजबूती का रिएक्शन संभावित है। अलबत्ता 27 तारीख रात 9 बजे के करीब कमीबेशी हो सकती है। गुड़, चीनी, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं एवं मिश्री इत्यादि में इस सप्ताह में मंदा असर प्रभावी रहेगा-वैसे 22, 24, 28 अप्रैल घटाबढ़ी वाले दिन।

गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मास तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में आशा है शुरू सप्ताह से मंदा चलना शुरू हो जाएगा। बीच में 22, 24, 28 तारीखें खास हलचल वाली होंगी। हाजिर मार्कीट में लवाल माल की आमद के बावजूद खरीदारी के काम से बचेगा, किंतु बिकवाल काम धंधे में जरूर एक्टिव दिखेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News