Sita Navami 2026 : सीता नवमी के दिन इन राशियों पर बनी रहेगी माता सीता की खास कृपा, होगी हर इच्छा पूरी
punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 10:24 AM (IST)
Sita Navami 2026 : हिंदू धर्म में सीता नवमी का बहुत खास महत्व है। ज्योतिष और भारतीय संस्कृति में सीता नवमी का दिन धैर्य, पवित्रता और शक्ति के प्राकट्य का पर्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार, प्राचीन काल में वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को माता सीता का जन्म हुआ था। इस बार सीता नवमी 25 अप्रैल 2026 यानी आज के दिन मनाई जाएगी। माना जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ माता सीता की पूजा करने से मन की हर मुराद पूरी होती है। आज सीता नवमी का दिन कुछ राशियों के लिए खास रहने वाला है। तो आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिन पर माता सीता का आशीर्वाद बना रहेगा।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सीता नवमी का दिन खास रहने वाला है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल बनी रहेगी। सेहत को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा।

कन्या राशि
आज सीता नवमी का दिन मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ अपने भविष्य को लेकर कुछ चर्चा कर सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए सीता नवमी का दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के साथ कहींं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
