आज का राशिफल 20 अप्रैल, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 05:11 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आर्थिक दृष्टि से आपके लिए संतोषजनक रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनी रहेगी और आप खुद को अधिक स्थिर और सुरक्षित महसूस करेंगे। पिता की सलाह व्यवसाय में चल रही किसी परेशानी से बाहर निकलने में आपकी मदद करेगी।
उपाय- नारायण कवच का पाठ करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज व्यापार के क्षेत्र में आपको अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने की आवश्यकता है। उनकी रणनीतियों और कार्यशैली को समझकर ही आप अपने निर्णय लें, ताकि किसी भी प्रकार के नुकसान से बचा जा सके। सतर्कता और समझदारी आज आपके लिए बेहद जरूरी होगी।
उपाय- ॐ नमः शिवाय का जाप करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। सामाजिक और बाहरी गतिविधियों में समय बिताना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। नए लोगों से मुलाकात, नई जगहों पर जाना या किसी कार्यक्रम में शामिल होना इन सबके माध्यम से आपको नई जानकारियाँ मिलेंगी, जो आगे चलकर आपके काम और जीवन दोनों में उपयोगी सिद्ध होंगी।
उपाय- चावल में हल्दी मिलाकर जल प्रवाहित करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज पारिवारिक और व्यावसायिक दोनों ही गतिविधियां आपके नियंत्रण में रहेंगी, जिससे आप दोनों क्षेत्रों में जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभा पाएंगे। दाम्पत्य जीवन भी सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका संबंध और मजबूत होगा और आपसी समझ बढ़ेगी। साथ बिताया गया समय आपके रिश्ते में और मधुरता लाएगा।
उपाय- नारियल जल में प्रवाहित करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। अपरिचित व्यक्तियों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। किसी पर जल्दी भरोसा न करें और हर बात को समझदारी से परखें। आर्थिक मामलों में भी सतर्क रहें। किसी भी प्रकार के जोखिम भरे निवेश से बचें, खासकर संपत्ति से जुड़े मामलों में जल्दबाजी बिल्कुल न करें।
उपाय- मुख्य दरवाजे पर आम के पत्तों का तोरण लगायें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। वैवाहिक जीवन में छोटी छोटी बातों को लेकर हल्की अनबन हो सकती है। ऐसे में धैर्य और समझदारी से काम लें। बातचीत के जरिए बात को सुलझाने की कोशिश करें और अनावश्यक तर्क वितर्क से बचें। अनावश्यक खर्चे आपके बजट को हिला सकते हैं।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यापार में आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। जो काम लंबे समय से अटका हुआ था, वह आज पूरा हो सकता है खासकर कोई पुरानी डील फाइनल होने की संभावना है, जिससे आपको संतोष और आर्थिक लाभ दोनों मिलेंगे।
उपाय- साधारण, सरल और सादा जीवन शैली रखें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपके काम की अधिकारीगण सराहना करेंगे, जिससे आपकी प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि होगी। यह आपके आगे बढ़ने के रास्ते को और मजबूत करेगा।
उपाय- श्री कृष्ण को मक्खन का भोग लगायें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। भाइयों के साथ आपके संबंध मधुर और सहयोगपूर्ण रहेंगे। उनका साथ और समर्थन आपके लिए हर प्रकार से प्रगति का कारण बनेगा। आपसी समझ और विश्वास से न केवल रिश्ते मजबूत होंगे, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे।
उपाय- अच्छे चरित्र का पालन करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
