Srimad Bhagavad Gita: जीव को स्वरूप का ज्ञान होने पर सब कुछ भस्म हो जाता है

punjabkesari.in Thursday, Jun 22, 2023 - 11:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

श्रीमद्भगवद्गीता यथारूप साक्षात स्पष्ट ज्ञान का उदाहरण भगवद्गीता- स्वामी प्रभुपाद

यथैधांसि समिद्धोऽग्रिर्भस्मसात्कुरुतेऽर्जुन ज्ञानाग्नि: सर्वकर्माणि भस्मसात्कुरुते तथा॥4.37॥

PunjabKesari Srimad Bhagavad Gita

अनुवाद एवं तात्पर्य : जैसे प्रज्जवलित अग्नि ईंधन को भस्म कर देती है, उसी तरह हे अर्जुन, ज्ञान रूपी अग्नि भौतिक कर्मों के समस्त फलों को जला डालती है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Srimad Bhagavad Gita

आत्मा तथा परमात्मा संबंधी पूर्णज्ञान तथा उनके संबंध की तुलना यहां अग्नि से की गई है। यह अग्नि न केवल समस्त पापकर्मों के फलों को जला देती है, अपितु पुण्यकर्मों के फलों को भी भस्मसात करने वाली है।

PunjabKesari Srimad Bhagavad Gita

कर्मफल की कई अवस्थाएं हैं : शुभारंभ, बीज, संचित आदि। किन्तु जीव को स्वरूप का ज्ञान होने पर सब कुछ भस्म हो जाता है, चाहे वह पूर्ववर्ती हो या परवर्ती। वेदों में (वृहदारण्यक उपनिषद में 4.4.22) कहा गया है- उभे उहैवैष एते तरत्यमृत: साध्वसाधूनी - अर्थात : ‘‘मनुष्य पाप तथा पुण्य दोनों ही प्रकार के कर्मफलों को जीत लेता है।’’

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News