Janmashtami: धन और सुख की इच्छा रखने वाले श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर घर लाएं ये सामान

punjabkesari.in Sunday, Sep 03, 2023 - 04:33 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
Sri Krishna Janmashtami 2023: महाभारत काल में युधिष्ठिर ने श्रीकृष्ण से प्रश्न किया था कि घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहे इसके लिए क्या करना चाहिए। तब श्रीकृष्ण ने बताया था की कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें हमेशा अपने घर में रखना चाहिए। जिस घर में ये चीजें हमेशा विद्यमान रहती हैं उस घर में धन और सुख अपना स्थाई निवास बनाकर रहते हैं। 
 
PunjabKesari Sri Krishna Janmashtami
धन और सुख चाहिए, श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर घर लाएं ये सामान
 
PunjabKesari Sri Krishna Janmashtami 
घी
प्रतिदिन घर के मंदिर में गाय के घी का दीप अर्पित करना और प्रसाद भोग लगाने से देवी-देवता आति शीघ्र अपनी कृपा बरसाते हैं। काफी किस्म का घी बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है लेकिन गाय के दूध से बना घी ही देवी- देवताओं को अर्पण किया जाना चाहिए और घर में भी रखें।  
 
पानी
कम कमाई में भी पैसा जोड़ना चाहते हैं तो अपने वॉश रूम में हमेशा एक बाल्टी पानी  भर कर रखें। घर में मेहमान आने पर सबसे पहले उन्हें पानी दें ऐसा करने से अशुभ ग्रह शुभ होते हैं।
PunjabKesari Sri Krishna Janmashtami
शहद
वास्तुनुसार घर में जो भी नकारात्मक ऊर्जा होती है वह शहद की पॉजिटिव एनर्जी से मिल कर समाप्त हो जाती है। जिससे परिवार के सभी सदस्यों को फ़ायदा होता है इसलिए बहुत से घरों में इसे आवश्यक रूप से रखा जाता है। शहद को किसी साफ और सुरक्षित स्थान पर रखें। इससे घर में बरकत बनी रहेगी और फिजूल खर्चों में कमी आएगी। 
 
चंदन
ज्योतिषाचार्य मानते हैं की सप्ताह वार के अनुसार तिलक लगाने से ग्रहों को अपने अनुकुल बनाया जा सकता है और उन से श्रेष्ठ एवं शुभ फलों की प्राप्ति की जा सकती है। चंदन तिलक को धारण करने का विशेष महत्व है। चंदन का तिलक शीतल होता है उसे धारण करने से पापों का नाश होता है। इसकी खुशबू से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 
PunjabKesari Sri Krishna Janmashtami
वीणा
विद्या, ज्ञान और बुद्धि की देवी मां सरस्वती के हाथों में सदा वीणा रहती है। पुराणों में मां सरस्वती को कमल पर बैठा दिखाया जाता है। कीचड़ में खिलने वाले कमल को कीचड़ स्पर्श नहीं कर पाता। इसीलिए कमल पर विराजमान मां सरस्वती हमें यह संदेश देना चाहती हैं कि हमें चाहे कितने ही दूषित वातावरण में रहना पड़े, परंतु हमें खुद को इस तरह बनाकर रखना चाहिए कि बुराई हम पर प्रभाव न डाल सके। घर में सदा देवी सरस्वती का रूप और वीणा रखें।
 
बांसुरी
जिस घर में बांसुरी रखी होती है वहां प्रेम और धन की कोई कमी नहीं रहती है। सामान्यत: घर में बांस की बांसुरी  रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार इस बांसुरी से घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 
PunjabKesari Sri Krishna Janmashtami

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News