श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट ने दायर किया नया मुकद्दमा, पूरे भूखंड पर दावा

punjabkesari.in Saturday, Aug 12, 2023 - 07:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मथुरा (प.स.) : श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट ने शुक्रवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में एक नया मुकद्दमा दायर किया जिसमें श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद के केंद्र में पूरे भूखंड के स्वामित्व का दावा किया गया।

श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से ट्रस्टी विनोद कुमार बिंदल और ओमप्रकाश सिंघल ने दावा पेश किया। जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से पेश वकील महेश चतुर्वेदी ने कहा कि अदालत ने मुकद्दमा स्वीकार कर लिया है पर मामला इलाहाबाद उच्च न्यायालय को भेजा जाएगा क्योंकि वह कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद से संबंधित अन्य मामलों की सुनवाई कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News