इन संकेतों से जानें कहीं आपकी मृत्यु भी तो नहीं नज़दीक

punjabkesari.in Tuesday, Apr 30, 2019 - 05:10 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देख (VIDEO)
मृत्यु एक ऐसी सच्चाई है जिसे चाहे इंसान कितना ही क्यों न झुठला लें। इस बारे में तो ये तक कहा जाता है मानुष्य तो क्या भगवान भी इससे भाग नहीं पाए। जब-जब मानव ने धरती पर जन्म लिया उन्होंने मृत्यु को स्वीकार किया। कहा जाता है ये मौत कब आ जाए किसी को इसका नहीं पता। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसा बताएंगे जिससे आपको पता चल सकता है कि आपकी मौत कब होगी। जी हां, आपको जानकर हैरानी हो रही होगी कि आज तक कोई ज्योतिषी इस बात का पता नहीं लगा सका तो हम कैसे आपकी बता सकते हैं। तो आपकी बता दें ये सब हमारी मन मनगढ़ंत बातें नहीं है। शास्त्रों में ऐसे कुछ संकेत बताए गए जिससे जाना जा सकता है कि मृत्यु कब आएगी।

PunjabKesari, Death
तो आइए जानते हैं उन 4 संकेतों के बारे में जो मनुष्य द्वारा यमराज से अनुरोध करने पर दिए थे कि प्रत्येक व्यक्ति को मृत्यु से पहले चार संदेश मिलेंगे जो उन्हें मौत के करीब आने का एहसास द‌िलाते हैं क‌ि उनका वक्त पूरा हो गया। एक पौराणिक कथा के अनुसार यमराज ने वचन अपने एक भक्त अमृत को वचन दिया था। आइए जानें यह चार संदेश व संकेत क्या हैं।

इन संकेतों के मिलते ही घर में हो सकती है मौत (VIDEO)

आप में से बहुत से लोगों ने देखा होगा क‌ि जब उम्र बढ़ने लगती है तो सबसे पहले इंसान के बाल सफ़ेद होने लगते हैं। यह सबसे पहला संदेश माना जाता है क‌ि अब उम्र बढ़ रही है तो मोह की दुन‌िया को छोड़ना होगा।
PunjabKesari, white hair
जब उम्र अधिक बढ़ने लगती है तो व्यक्‍त‌ि के दांत ग‌िरने लगते हैं। दांत का ग‌िरना यह दर्शाता है क‌ि व्यक्त‌ि का शरीर कह रहा है अब मुझे मुक्त‌ि की ज़रूरत है मेरा मोह अब मत करो।

जानें, मौत के देवता को मौत के घाट किसने उतारा ? (VIDEO)

तीसरा संदेश है व्यक्त‌ि की ज्ञानेन्द्रियों का कमज़ोर पड़ना। यानि जब व्यक्त‌ि की देखने-सुनने की क्षमता कम हो जाती है। उस समय यमराज कहते हैं अब दुन‌िया की बातें सुनना छोड़कर आत्म च‌िंतन और मनन करो ताक‌ि मुक्त‌ि के समय तुम्हें परेशानी न हो।
PunjabKesari, Ear problem
जब कमर झुकने लगती है, शरीर अपना ही बोझ उठाने में असमर्थ हो जाता है और उसे किसी के सहारे की ज़रूरत पड़ जाती है। तो यमराज समझाते हैं क‌ि बाहरी सहारा लेने की बजाए ईश्वर का सहारा लो वहीं तुम्हें कर्मों के फल से उत्तम लोक में स्‍थान द‌िला सकते हैं।
PunjabKesari, back ache, कमर दर्द, Waist
कहा जाता है कि जो मनुष्य यमराज के इन चार संदेशों को नहीं समझ पाता वो व्यक्त‌ि नर्क में जाकर यमराज से दंड पाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News