विश्वनाथ धाम में टूटा आस्था का रिकॉर्ड! सावन के 20 दिनों में लाखों भक्तों ने किए दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2026 - 01:13 PM (IST)

Shri Kashi Vishwanath Temple News : सावन के पावन महीने में भगवान शिव की नगरी में उनके भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रहा है। इस साल सावन के महीने में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ने दर्शन-पूजन और जलाभिषेक का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सावन माह के शुरुआत में ही 56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर जलाभिषेक किया।

 इस अद्भुत आंकड़े के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर ने देश के अन्य प्रमुख ज्योतिर्लिंगों- जैसे देवघर के बाबा बैद्यनाथ, गुजरात के सोमनाथ और आंध्र प्रदेश के मल्लिकार्जुन मंदिर को भी श्रद्धालुओं की संख्या के मामले में पीछे छोड़ दिया है। काशी विश्वनाथ धाम के भव्य निर्माण के बाद से ही यहां आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है। 

इस साल सावन रे दौरान वाराणसी प्रशासन और मंदिर न्यास के द्वारा की गई चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के कारण श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन प्राप्त हो रहे हैं। भीषण गर्मी और भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए रेड कार्पेट, जर्मन हैंगर, ठंडे पानी की व्यवस्था और छायादार शेड बनाए गए हैं। कतारबद्ध दर्शन प्रणाली के कारण रिकॉर्ड संख्या में भक्त बिना किसी असुविधा के जलाभिषेक कर पा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa