Shri Kashi Vishwanath Mandir news : काशी विश्वनाथ धाम में फव्वारों की फुहार, अब बाबा को लगेगा शीतल भोग

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 07:44 AM (IST)

Shri Kashi Vishwanath Mandir news : वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम में बढ़ती गर्मी को देखते हुए कई खास प्रबंधन किए जा रहे है। अक्षय तृतीया पर काशी विश्वनाथ में बाबा को गर्मी से बचाने और भक्तों को राहत देने के लिए फव्वारें लगाए जाएंगे। इसके साथ ही प्रशासन ने कुछ और  खास प्रबंध भी किए हैं। गर्मी की मार को कम करने के लिए पूरे मंदिर परिसर और गंगा घाट से आने वाले रास्तों पर आधुनिक फव्वारे लगाए जा रहे हैं। ये फव्वारे न केवल हवा में नमी बनाए रखेंगे, बल्कि मंदिर के वातावरण को सावन जैसा सुखद और ठंडा रखेंगे।

बाबा का शीतल श्रृंगार और भोग
काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा की विग्रह को ठंडा करने के लिए अब हर रोज चंदन का खास लेप लगाया जाएगा। इसके साथ ही अब बाबा को गर्म भोग की जगह पर ठंडी तासीर वाली चीजों का भोग लगेगा। इसमें खास तौर पर सत्तू, मौसमी फल, तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी शामिल होंगे। बाबा को ठंडाई और मिश्री युक्त शीतल जल अर्पित किया जाएगा।

इसके साथ ही हर रोज बाबा के दर्शन करने के लिए लोग भारी संख्या में काशी विश्वनाथ मंदिर आते हैं। उनकी सुविधा के लिए फर्श पर पानी का छिड़ाव का काम बढ़ाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News