Kedarnath News: केदारनाथ में बर्फबारी, हिमाचल में माइनस में पहुंचा पारा

punjabkesari.in Tuesday, Nov 03, 2026 - 07:56 AM (IST)

देहरादून/शिमला (इंट,संतोष): उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में रविवार रात और सोमवार सुबह बर्फबारी हुई। इससे पूरी केदारपुरी बर्फ की सफेद चादर से ढक गई। वहीं हिमाचल के जनजातीय और ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की सर्दी शुरू हो चुकी है। लाहौल-स्पीति का कुकुमसेरी राज्य में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 1.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा ताबो में पारा 0.1 डिग्री और कल्पा में 4.2 डिग्री सैल्सियस रहा। मैदानी और घाटी वाले इलाकों में सुबह के समय कोहरे ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अक्तूबर महीने में राज्य में सामान्य (25.1 मिलीमीटर) के मुकाबले 28.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो औसत से 15 फीसदी अधिक है।

उत्तराखंड में श्रद्धालुओं के धाम पहुंचने का सिलसिला जारी है। श्रद्धालु पैदल मार्ग, घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी और हैलीकॉप्टर से पहुंचकर बाबा केदारनाथ के दर्शन कर रहे हैं। 2026 की केदारनाथ यात्रा अब अंतिम चरण में है। धाम के कपाट 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News