Kali Sarkar Baba: दिव्य दरबार लगाने वाला ‘काली सरकार’ बाबा गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Nov 05, 2026 - 07:44 AM (IST)

हरदोई (इंट.): झांसी में दिव्य दरबार लगाकर चर्चा में आए ‘काली सरकार’ बाबा उर्फ प्रदीप शुक्ला को पुलिस ने हरदोई से दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में फरार चल रहा था और अदालत से उसके खिलाफ वारंट जारी था। 

कोतवाली शहर के चौहान थोक निवासी प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज पुलिस अभिलेखों में हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकद्दमे दर्ज हैं। करीब 3 वर्षों से वह पुलिस के सत्यापन में नहीं मिल रहा था। इस दौरान उसने झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के कुरैचा गांव स्थित काली सरकार मंदिर को अपना ठिकाना बना लिया था। वहां वह सत्यानंद शुक्ला उर्फ काली सरकार के नाम से धार्मिक गतिविधियां संचालित करने लगा। आर्मी जैसी वर्दी पहनकर दिव्य दरबार लगाता और लोगों की बीमारियां ठीक करने तथा समस्याएं दूर करने के दावे करता था।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News