Shri Kartarpur Sahib Corridor : भारत-पाक सीमा पर संगत ने श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर दोबारा खोलने के लिए की अरदास
punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 08:05 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अमृतसर (सर्बजीत): ‘ऑप्रेशन सिंदूर’ के बाद बंद किए गए गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के कॉरिडोर को दोबारा खोलने की मांग को लेकर विभिन्न सिख संगठनों ने संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अरदास की। पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंची संगत ने पहले सीमा के पास बने गुरुद्वारा बाबा सिद्ध संहु में ‘सतनाम-वाहेगुरु’ का जाप किया और इसके बाद दर्शन स्थल पर खड़े होकर कॉरीडोर खोलने की अरदास की।
इस दौरान दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी (पंजाब) के चेयरमैन मनजीत सिंह भोमा, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव सर्बजीत सिंह जम्मू तथा सुरिंदरपाल सिंह तालिबपुर सहित अन्य नेताओं ने भारत और पाकिस्तान की सरकारों से मांग की कि बंद पड़े इस कॉरीडोर को तुरंत खोला जाए। उन्होंने कहा कि सीमा पर हालात सामान्य होने के बाद जहां द्विपक्षीय व्यापार और वाघा सीमा के रास्ते जत्थों का आना-जाना फिर से शुरू हो गया है।
वहीं करतारपुर साहिब कॉरिडोर को अभी भी बंद रखना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके कारण हजारों श्रद्धालु गुरु घर के दर्शन से वंचित हो रहे हैं।
