अमरीकी राजदूत ‘सर्जियो गोर’ श्री हरिमंदिर साहिब में हुए नतमस्तक

punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2026 - 10:47 AM (IST)

अमृतसर/जैतो (सर्बजीत, पराशर): सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में अमरीकी राजदूत सर्जियो गोर 28 सदस्यीय शिष्टमंडल के साथ नतमस्तक हुए। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने अमरीकी राजदूत को धार्मिक पुस्तकें और लोई देकर सम्मानित किया। 

धामी ने बीते दिनों अमरीका में ‘सिंह’ शब्द का इस्तेमाल करके जारी हुए पोस्टर के मामले पर भी अमरीकी शिष्टमंडल से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भले ही शिरोमणि कमेटी द्वारा ई-मेल के माध्यम से दर्ज करवाई गई आपत्ति के बाद यह पोस्टर हटा दिया गया था लेकिन आगे ऐसा न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।

ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि अमरीका के साथ सिख कौम का पुराना नाता है, महाराजा रणजीत सिंह की सेना में भी कई अधिकारी अमरीका से संबंधित थे। उन्होंने बताया कि अमरीकी शिष्टमंडल के साथ वहां रहने वाले सिखों के मुद्दों पर भी चर्चा की गई। 

इस दौरान अमरीकी राजदूत सर्जियो गोर ने श्री हरिमंदिर साहिब की पवित्र मर्यादा, गुरबाणी कीर्तन और गुरु घर की सेवा-परंपरा के बारे में जानकारी प्राप्त की। विजिटर बुक में अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए उन्होंने लिखा कि इस खास जगह पर वापस आना गर्व की बात है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News