Shri Amarnath Yatra: 3472 शिव भक्तों का सबसे छोटा जत्था रवाना

punjabkesari.in Sunday, Jul 23, 2023 - 08:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जम्मू (संजीव): खराब मौसम का श्री अमरनाथ यात्रा पर असर दिखने लगा है। शनिवार को जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास से इस साल की यात्रा का सबसे छोटा जत्था जिसमें 3472 शिव भक्त शामिल थे, पहलगाम और बालटाल के लिए कड़ी सुरक्षा में रवाना हुआ। 

उल्लेखनीय है कि देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश व बाढ़ के चलते अन्य राज्यों से श्री अमरनाथ यात्रा में हिस्सा लेने वाले तीर्थयात्रियों की संख्यां में गिरावट आने लगी है। भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए 20वें जत्थे में पहलगाम मार्ग के लिए 2515 और बालटाल मार्ग के लिए 957 अमरनाथ यात्री 132 छोटे-बड़े वाहनों में बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच रवाना हुए। 

उल्लेखनीय है कि 1 जुलाई से शुरू हुई श्री अमरनाथ यात्रा में अब तक करीब 3.25 लाख तीर्थयात्री श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर अपने घरों को वापिस लौट चुके हैं। श्री अमरनाथ यात्रा इस साल 31 अगस्त तक जारी रहनी है। ऐसे में मौसम के साफ होने के बाद तीर्थयात्रियों की संख्या में एक बार फिर तेजी आने की उम्मीद है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड और उप-राज्यपाल प्रशासन को आशा है कि इस साल श्री अमरनाथ यात्रा में रिकार्ड संख्या में तीर्थयात्री पहुंचेंगे और एक नया रिकार्ड कायम होगा। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News