शीतला अष्टमी के दिन कर सकते हैं देवी लक्ष्मी से जुड़े ये उपाय!

punjabkesari.in Sunday, Apr 04, 2021 - 02:44 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज देश भर में कई जगहों पर शीतला अष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन शीतला माता की पूजा-अर्चना का अधिक विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शीतला माता चेचक रोगों की देवी मानी जाती है। कहने का अर्थ है कि इनकी पूजा से जातक को चेचक रोग छू भी नहीं पाते। मगर क्या आप जानते हैं कि कुछ मान्यताएं ये भी हैं कि इस दिन इनसे जुड़े कुछ उपायउपाकरने से आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। जी हां, हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों के बारे मे बताने जा रहे हैं जिन्हें आज के दिन करने से आपकी धन संबंधी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। तो आइए जानते हैं कि क्या है वो खास उपाय- 

बता दें ये उपाय करने में बहुत ही आसाना हैं, कोई भी व्यक्ति बहुत आराम से इन उपायों आदि को कर सकता है। इसलिए इसे कोई भी व्यक्ति कर सकता है। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धन संबंधी व आर्थिक समस्याओं से राहत पाने के लिए जातक को माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करना चाहिए। अतः लक्ष्मी मंदिर में जाकर विधि वत देवी लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। 

अगर किसी जातक से कमल का फूल संभव न हो पाए तो ऐसे में जातक इन्हें केवड़े के फूल भी अर्पित कर सकता है। किसी कारण वश ये भी संभव न हो तो देवी लक्ष्मी को लाल गुलाब या पीला फूल अर्पित कर सकते हैं, शुभ प्रभाव प्राप्त होते हैं।

देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करनेे के लिए व्यक्ति को उन्हें पीले रंग के केसर भात बनाकर अर्पित करें। कहा जाता है देवी लक्ष्मी को पीले और सफ़ेद रंग के मिष्ठान करने लाभप्रद साबित होते हैं। 

धार्मिक मान्यता के अनुसार नारियल को श्रीफल कहा जाता है, इसमें सबसे शुद्ध जल भरा रहता है। श्रीफल होने के कारण ही ये देवी मां अधिक प्रिय है। लगभग हर देवी पूजा में इसका उपयोग किया जाता है।

(नोट- पंजाब केसरी ऐसे किसी भी ज्योतिष उपाय की पुष्टि नहीं करता, उपरोक्त बताए गए उपाय मान्यताओं पर आधारित है।)
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News