Saturday special: ऐसे लोगों को शनि बनाते हैं राजा

punjabkesari.in Saturday, Jul 10, 2021 - 07:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

What is Shasha Yoga: यदि शनि, मकर राशि या कुंभ राशि या तुला राशि के केंद्र में स्थित हों तथा लग्न बलवान हो तो ‘शश’ योग का निर्माण होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिनकी कुंडली में शनि पहले, चौथे, सातवें अथवा दसवें घर में अपनी राशि मकर या कुंभ में विराजमान होते हैं, उनकी कुंडली में पंच महापुरुष योग में शामिल एक शुभ योग बनता है। इस योग की ‘शश’ योग कहा जाता है। यह एक प्रकार का राजयोग कहा जा सकता है। हमारे देश के प्रधानमंत्री रह चुके अटल बिहारी वाजपेयी की कुंडली में पंचमहापुरुष योग में से एक ‘शश’ नामक योग ही था।

PunjabKesari Shasha Yoga
Is Sasa Yoga good: ‘शश’ योग वाला जातक परोपकारी, परामर्श देने वाला, गांव का प्रधान, धनी, सुखी तथा सम्मानित व्यक्ति होता है। जब किसी की कुंडली में शनि देव उच्च अवस्था में बैठते हैं तब उनके जीवन में आनंद के योग बनते हैं। व्यक्ति को स्वत: आनंद की वस्तुएं प्राप्त हो जाती हैं। रोजी, कर्म और व्यापार में अच्छी सफलता प्राप्त हो जाती है।

Sasa yoga power: कुछ अज्ञानी लोग शनि को हमेशा कष्टकारी व दुख देने वाला ग्रह मानते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। शनिदेव तो आपको आपके कर्मों का फल ही देते हैं। कर्मों के हिसाब से सुख या दुख देते हैं, अगर मनुष्य अपना कर्म ही ठीक कर ले तो शनि आपको अच्छे  व सर्वश्रेष्ठ फल की प्राप्ति करवा देते हैं। शश योग के जातक जो भी अच्छा कार्य करते हैं। उसमें उन्हें पूरी सफलता मिलती है। उसे समाज में प्रतिष्ठित और धनवान शनिदेव अवश्य बना देते हैं।

PunjabKesari Shasha Yoga
Sasa yoga character: अगर शनि तुला राशि में बैठे हों तब भी यह शुभ योग होता है और इसका फल भी शुभ पाया जाता है। शनि की उच्च राशि तुला ही है। ज्यादातर देखा गया है कि जिसकी कुंडली में यह योग पाया जाता है वह व्यक्ति गरीब परिवार में भी जन्म लेकर धनवान बन ही जाता है। मेष, वृष, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, मकर अथवा कुंभ लग्न में जिनका जन्म होता है उनकी कुंडली का इस योग के बनने की संभावना रहती है।

Shasha Yoga:  अगर आपकी कुंडली में ऐसा योग नहीं बन रहा है तो चिंता का विषय नहीं है। अगर आपका जन्म तुला या वृश्चिक राशि में हुआ है और कुंडली में शनि बलवान स्थिति में हो तब भी आपको शनि देव भूमि में राजयोग दे देते हैं। आपको भवन, भूमि का सुख प्राप्त होगा ही। गुरु की राशि धनु अथवा मीन में शनि प्रथम भाव में बैठे हों तब भी शनिदेव आपको धनवान बना ही देते हैं।
PunjabKesari Shasha Yoga
Sasa Yoga: ‘शश’ योग में जन्मा मनुष्य घूमने-फिरने का शौकीन, अपने में मस्त, आनंद लेने वाला और अपनी मेहनत से कार्यों में प्रसिद्धि प्राप्त कर लेता है। जातक की आयु लम्बी होती है, चीजों को लेकर उस पर अध्ययन करके उनके रहस्यों को जानने में सफल होता है। राजनीति के क्षेत्र में सफल और ऊंचाइयां पाता है।

Shasha yoga calculator: ‘शश’ योग में जन्मा जातक कानूनी दाव-पेचों का जानकार होने के कारण एक अच्छा वकील भी बन सकता है। आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में भी प्रयासशील रह सकता है। ‘शश’ योग वाले जातक बड़े सरकारी अफसर, वकील इत्यादि बन सकते हैं। 

PunjabKesari Shasha Yoga


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News