Shardiya Navratri 2024 List: 03 अक्टूबर से शुरू हो रही हैं शारदीय नवरात्रि जानें, किस दिन पड़ रही है कौन सी नवरात्रि

punjabkesari.in Tuesday, Oct 01, 2024 - 10:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shardiya Navratri 2024 List:  साल 2024 में शारदीय नवरात्रि का आरंभ 03 अक्टूबर से हो रहा है और इसका समापन 12 अक्टूबर को होगा। इन 9 दिनों में माता दुर्गा के अलग-अलग नौ रूपों को पूजा जाता है लेकिन ज्यादातर लोगों को Confusion रहती है कि किस दिन कौन सी नवरात्रि पड़ रही है और किस डेट को मां दुर्गा के किस स्वरूप की पूजा की जाएगी। इसके अलावा आपको बता दें, माता दुर्गा की पूजा में हर दिन कई तरह की सामग्रियों का भी उपयोग किया जाता है। श्रृंगार के साथ इन 09 दिनों में माता रानी को उनका प्रिय भोग भी लगाया जाता है। साल 2024 में किस दिन मां के कौन से स्वरूप की पूजा की जाएगी और कौन सा भोग लगाने से मां प्रसन्न होती हैं, तो आईए जानते हैं...

PunjabKesari Shardiya Navratri 2024 List
First day of Sharadiya Navratri शारदीय नवरात्र का पहला दिन- 03 अक्टूबर 2024- मां शैलपुत्री पूजा
नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है। माता शैलपुत्री को सफ़ेद चीजों और गाय के घी से बने व्यंजनों का भोग लगाने से मुक्ति मिलती है और पुरानी बीमारी से भी निजात प्राप्त होता है।

Second day of Sharadiya Navratri शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन- 04 अक्टूबर 2024 - मां ब्रह्मचारिणी पूजा
नवरात्रि के दूसरे दिन पूजा में माता ब्रह्मचारिणी को पंचामृत और चीनी से बनी वस्तुओं का भोग लगाने से आयु में वृद्धि का वरदान प्राप्त होता है।

Third day of Sharadiya Navratri शारदीय नवरात्र का तीसरा दिन - 05 अक्टूबर 2024- मां चंद्रघंटा की पूजा
नवरात्रि के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। माना जाता है कि व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक कष्टों से मुक्ति पाने के लिए माता चंद्रघंटा को दूध से बनी मिठाईयों का भोग लगाना चाहिए।

PunjabKesari Shardiya Navratri 2024 List
Fourth day of Sharadiya Navratri शारदीय नवरात्र का चौथा दिन - 06 अक्टूबर 2024- मां कुष्माण्डा पूजा
नवरात्रि के चौथे दिन माता कुष्मांडा का पूजन किया जाता है। माता कुष्मांडा को मालपुए का नैवेद्य अर्पित करना चाहिए।

Fifth day of Sharadiya Navratri शारदीय नवरात्र का पांचवा दिन - 07 अक्टूबर 2024- मां स्कन्दमाता पूजा
नवरात्र के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। मां स्कंदमाता को केले का प्रसाद चढ़ाने से व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य और विभिन्न प्रकार की बीमारियों से मुक्ति प्राप्त होती है।

Sixth day of Sharadiya Navratri शारदीय नवरात्र का छठा दिन - 08 अक्टूबर 2024- मां कात्यायनी पूजा
नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा अर्चना की जाती है। हिंदू धर्म पुराणों के मुताबिक परिवार में मिठास बनाए रखने के लिए माता को शहद और मीठे पान का भोग लगाना चाहिए। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहता है।

PunjabKesari Shardiya Navratri 2024 List
Seventh day of Sharadiya Navratri शारदीय नवरात्र का सातवां दिन - 09 अक्टूबर 2024- मां कालरात्रि पूजा
हिंदू धर्म पुराणों के मुताबिक माता कालरात्रि अपने भक्तों को संकटों से उभारने वाली देवी हैं। नवरात्रि के सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा-अर्चना की जाती है। माता कालरात्रि की पूजा में गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाना चाहिए। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से गुप्त शत्रु पर विजय प्राप्त की जा सकती है।

Eighth day of Sharadiya Navaratri शारदीय नवरात्र का आठवां दिन – 10 अक्टूबर 2024- मां महागौरी  पूजा
नवरात्रि के आठवें दिन माता महागौरी का पूजन किया जाता है। मान्यता के अनुसार धन लाभ, संतान सुख पाने के लिए माता महागौरी को नारियल से बने व्यंजनों का भोग लगाना चाहिए। इससे भौतिक सुख प्राप्त होता है और इस दिन महाअष्टमी भी होती है।

Ninth day of Sharadiya Navratri शारदीय नवरात्र का नौवां दिन - 11 अक्टूबर 2024- मां सिद्धिदात्री पूजा और रामनवमी
महा नवमी के दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार माता सिद्धिदात्री को चने, पूरी, हलवे के प्रसाद का भोग लगाना शुभ होता है। इसके अलावा इस दिन नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराना भी बेहद शुभ माना गया है। माना जाता है ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

Tenth day of Sharadiya Navratri शारदीय नवरात्र का दसवां दिन - 12 अप्रैल, 2024- मां दुर्गा विसर्जन, विजयदशी दशहरा
नवरात्रि के दसवें दिन मां दुर्गा का विसर्जन किया जाता है और जिन लोगों ने खेती बोईं होती है उसका विसर्जन किया जाता है। शारदीय नवरात्रि के आखिरी दिन दशहरा का पर्व भी मनाया जाता है।

PunjabKesari Shardiya Navratri 2024 List


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News