Shardiya Navratri 2020- कल से आरंभ हो रहे हैं नवरात्र, ये हैं प्रमुख तिथियां
punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2020 - 05:21 AM (IST)

Navratri 2020 in october: ग्रह-गोचरों के शुभ संयोग से कल 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र का शुभ आरंभ हो रहा है। 9 दिनों तक हर रोज नवदुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा होगी। वैसे तो पितृपक्ष समाप्त होते ही नवरात्र शुरू होते हैं लेकिन इस बार अधिकमास के कारण वर्ष 2020 में नवरात्र एक महीने आगे बढ़ गए थे।
Navratri 2020 october: नवरात्र में बहुत सारे विशेष संयोग बनेंगे जैसे राजयोग, द्विपुष्कर योग, सिद्धियोग, सर्वार्थसिद्धि योग, सिद्धियोग और अमृत योग। 17, 19, 23 व 24 अक्टूबर को चार सर्वार्थसिद्धि योग बनेंगे, 18 व 24 अक्टूबर को सिद्धि महायोग, 17, 21 व 25 अक्टूबर को अमृत योग। सूर्य व बुध की युति से 18 अक्टूबर को बुधादित्य योग, 19 को आयुष्मान, 20 को सौभाग्य योग व 21 अक्टूबर को ललिता पंचमी।
ये हैं नवरात्र की प्रमुख तिथियां
17 अक्तूबर- प्रतिपदा तिथि पर प्रथम देवी मां शैलपुत्री की पूजा होगी और घटस्थापना अथवा कलश स्थापना भी की जाएगी।
18 अक्तूबर- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
19 अक्तूबर- मां चंद्रघंटा की पूजा
20 अक्तूबर- मां कुष्मांडा की पूजा
21 अक्तूबर- मां स्कंदमाता की पूजा
22 अक्तूबर- मां कात्यायनी की पूजा
23 अक्तूबर- मां कालरात्रि की पूजा
24 अक्तूबर- मां महागौरी दुर्गा की पूजा, दुर्गा अष्टमी, कंजक पूजन और महानवमी मनाई जाएगी।
25 अक्तूबर- मां सिद्धिदात्री की पूजा, बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा अथवा विजयादशमी मनाई जाएगी और नवरात्र का पारण होगा।
26 अक्तूबर- दुर्गा विसर्जन। वैसे तो हर वर्ष ये पर्व बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते इस त्यौहार का रंग फीका रहेगा।