Weekly numerology (15.12.2025 से 21.12.2025): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह
punjabkesari.in Saturday, Dec 13, 2025 - 11:55 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में पारिवारिक जिम्मेदारियां ज्यादा बनी रहेगी, कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। बुधवार के दिन किसी नए काम के कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। अलस्य के कारण समय को बर्बाद न करें। सप्ताह के मध्य से आगे वाला समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। नकदी धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। रविवार का दिन शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा।
उपाय: सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। कोई गैर सरकारी काम न करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सेहत का ख्याल रखें। मानसिक तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। बृहस्पतिवार से आगे का समय फिर भी आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। आपके काम समय से पूरे हो सकते हैं लेकिन अपनी मेहनत में कमी न करें। सप्ताह के अंत में विद्यार्थियों को परीक्षा के उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।
उपाय:- दूध और हल्दी का सेवन करें। घर के पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा के भी योग बनते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मामले सामने आ सकते हैं। सप्ताह के अंत का समय कामकाज के नजरिया से ज्यादा सक्रिय रहेगा। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावना बनती है।
उपाय:- बृहस्पतिवार का व्रत करें। पीले वस्त्र धारण करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। यात्राएं सफल रहेगी। जमीन-जायदाद के मामले भी सुलझ सकते हैं। हालांकि बृहस्पतिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। किसी नए काम की शुरुआत के कारण व्यस्त रहेंगे। सप्ताह के अंत में बोलचाल के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। किसी वृद्ध व्यक्ति के साथ भी मतभेद होने की संभावनाएं बनती हैं।
उपाय :- घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वयं की देख-रेख पर ध्यान ज्यादा केंद्रित रहेगा। मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। बृहस्पतिवार के दिन अपने उतावलेपन पर काबू रखें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। शुक्रवार का दिन काम के नजरिया से अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत का समय भी विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। मेधावी प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है। कोयला पेट्रोलियम उद्योग से जुड़े हुए लोगों को लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। सप्ताह के मध्य में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। आलस्य को त्यागना ही बेहतर रहेगा, समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। सप्ताह के अंत का समय कामकाज के नजरिया से ज्यादा सक्रिय रहेगा। निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय प्रेम संबंधों के नजरिया से ठीक रहेगा। मंगलवार के दिन यात्राओं के योग बनते हैं, यात्राएं सफल भी रहेंगी। दर्शन शास्त्र से जुड़े हुए लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कभी सुस्ती के कारण काम में मन नहीं लगेगा तो कभी जल्दबाजी में आकर काम पूरा करने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के अंत का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी काम पूरे होने की संभावनाएं बनती हैं।
उपाय:- एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में निजी जरूरत हो पर पैसा खर्च होगा। यात्राओं के योग बनते हैं। बुधवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए काम की योजना में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। बृहस्पतिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। सप्ताह के अंत का समय भी कामकाज के नजरिए से सक्रिय रहेगा लेकिन निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे।
उपाय:- वस्त्रों का दान न करें। शनि चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंताएं बनी रहेगी। जमीन-जायदाद एवं प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में अभी थोड़ा विलंब हो सकता है। सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज के नजरिया से समय ठीक है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। सप्ताह के अंत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari