Masik Shivratri 2025: शुभ योगों के साथ आ रही है पौष मासिक शिवरात्रि, जानें तिथि और मुहूर्त एक नजर में

punjabkesari.in Tuesday, Dec 09, 2025 - 12:18 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Masik Shivratri 2025: हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। यह हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। यह दिन भगवान शिव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। वर्ष 2025 की अंतिम मासिक शिवरात्रि पौष माह में पड़ेगी।

PunjabKesari Masik Shivratri 2025

 पौष मासिक शिवरात्रि 2025
मासिक शिवरात्रि की तिथि- 18 दिसंबर 2025

शुभ मुहूर्त 
मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा निशिता काल में करना सबसे अधिक शुभ और फलदायी माना जाता है। निशिता काल वह समय होता है जब भगवान शिव स्वयं पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं।

निशिता काल पूजा का शुभ मुहूर्त- रात 11:51 PM से देर रात 12:45 AM तक (19 दिसंबर 2025 तक)

मासिक शिवरात्रि का धार्मिक महत्व
मासिक शिवरात्रि का व्रत जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और मनोकामना पूर्ति के लिए रखा जाता है। यह व्रत रखने से भगवान शिव भक्तों के सभी कष्टों को दूर करते हैं।

राहु-केतु दोष का निवारण
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मासिक शिवरात्रि का व्रत राहु और केतु जैसे क्रूर ग्रहों के अशुभ प्रभावों को कम करने में सहायक होता है। जिन जातकों की कुंडली में ये ग्रह अशुभ स्थिति में होते हैं, उन्हें शिवरात्रि के दिन विशेष रूप से शिव पूजा और रुद्राभिषेक करने की सलाह दी जाती है।

PunjabKesari Masik Shivratri 2025

विवाह संबंधी बाधाएं दूर होती हैं
माना जाता है कि अविवाहित कन्याओं द्वारा इस व्रत को पूरे विधि-विधान से करने पर उन्हें मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है। वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याओं और कलह को दूर करने के लिए भी विवाहित स्त्रियाँ यह व्रत रखती हैं।

मोक्ष और मुक्ति
यह व्रत भौतिक सुखों के साथ-साथ आध्यात्मिक लाभ भी प्रदान करता है। मासिक शिवरात्रि पर उपवास और पूजा करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।

असंभव कार्यों को संभव बनाना
शिवरात्रि को महादेव की रात्रि कहा जाता है। इस रात की गई पूजा इतनी शक्तिशाली होती है कि यह असंभव को संभव बनाने की शक्ति रखती है। यदि आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है, तो इस रात शिव की आराधना करने से वह कार्य पूर्ण हो सकता है।

PunjabKesari Masik Shivratri 2025


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News