138 दिन के लिए शनि वक्री, कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत!
punjabkesari.in Monday, Apr 28, 2025 - 12:51 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Shani Vakri 2025: शनि देव 138 दिन उल्टी चाल चलेंगे यानी वक्र अवस्था में रहेंगे यानी रेट्रोग्रेड हो जाएंगे। उनकी 138 दिन की उल्टी चाल इस साल यानी 2025 में ज्योतिष में बहुत बड़ी हलचल पैदा करेगी। सभी 12 राशियों के जीवन पर असर डालेगी। कई राशियों को रंक से राजा बनाएगी और कई राशियों के जीवन में शनि देव खलबली भी मचाएंगे लेकिन यहां बात कन्या राशि की करते हैं। इस राशि के स्वामी ग्रह बुध है जिनके साथ शनि की मित्रता है।
अब शनि की यह उल्टी चाल कन्या राशि वालों के करियर के लिए कैसी रहेगी। हेल्थ के लिए कैसी रहेगी। लव लाइफ के लिए कैसी रहेगी। आर्थिक स्थिति के लिए कैसी रहेगी। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के लिए कैसी रहेगी और रिलेशनशिप के लिए कैसी रहेगी।अगर आपकी कन्या राशि है यानी वरगो जोडियक साइन है तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। शनिदेव को प्रसन्न रखने के क्या उपाय हैं, जानिए
यह भविष्यफल चंद्र राशि के मुताबिक है। आपके जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में गोचर कर रहे होते हैं, वही कुंडली में आपकी चंद्र राशि होती है। अगर आपके पास अपनी जन्म कुंडली नहीं है और आपको अपनी डेट ऑफ बर्थ भी मालूम नहीं है तो फिर आप अपने नाम के पहले अक्षर के मुताबिक भी यह पोस्ट देख सकते हैं। जिन लोगों का नाम पा, पी, पू , पे, पो, ढो, ष, ण, ठ से शुरू होता है तो ऐसे लोगों की कन्या राशि होती है। अब कन्या राशि वालों के लिए शनि देव की उल्टी चाल के 138 दिन कैसे रहने वाले हैं, इस पर चर्चा करते हैं। शनि देव 13 जुलाई 2025 से 28 नवंबर 2025 तक 138 दिन वक्री अवस्था में रहेंगे यानी उल्टी चाल चलेंगे।
शनिदेव को हमारे ज्योतिष में और नवग्रहों में एक प्रमुख स्थान हासिल है। जिन्हें न्याय का देवता और कर्म का कारक माना जाता है। शनिदेव एक ऐसे ग्रह हैं, जो हमारे कर्मों के मुताबिक हमें फल देते हैं। ऐसा माना जाता है कि शनि देव जिस पर प्रसन्न हो जाएं, उसे रंक से राजा बना देते हैं और जिन पर उनकी क्रूर दृष्टि पड़ती है, उस व्यक्ति की मुसीबत बढ़ जाती हैं। ऐसा भी माना जाता है कि हमारे इसी जीवन में शनि हमारे कर्मों के मुताबिक हमें फल देते हैं।
यही शनिदेव जब 138 दिन उल्टी चाल चलेंगे तो कन्या राशि वालों की जिंदगी में भी काफी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। शनि का वक्र अवस्था में रहना 138 दिन तक कन्या राशि वालों को कई क्षेत्रों में बहुत उपलब्धियां देने वाला है। कन्या राशि वालों की तरक्की की रफ्तार तेज होगी और आप अपनी मेहनत से आर्थिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। पार्टनरशिप में बिजनेस करेंगे तो बहुत लाभ में रहेंगे। लंबे समय से अटका हुआ पैसा भी आपको वापस मिल सकता है।
इस अवधि में कन्या राशि वालों के लिए ज्योतिषीय दृष्टि से कई सकारात्मक पहलू होंगे। सबसे बड़ा सकारात्मक प्रभाव तो यह रहेगा कि वक्र अवस्था में रहते हुए भी शनि आपकी राशि से पांचवें और छठे भाव को एक्टिवेट किया रखेंगे। पांचवे भाव का संबंध शिक्षा, संतान, प्रेम और रचनात्मकता से है, जबकि छठा भाव स्वास्थ्य और नौकरी से जुड़ा होता है। शनि की इस स्थिति से आप अपने करियर में स्थिरता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा और कठिनाइयों का सामना करने की आपकी क्षमता बढ़ेगी।
आपकी योजनाएं अधिक व्यवस्थित होंगी और शनि का अनुशासन आपके प्रयासों को सफल बनाएगा। व्यवसाय और नौकरी में प्रमोशन या नई संभावनाओं के संकेत मिल सकते हैं। अध्ययन और शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्नति के अवसर मिलेंगे।
शनि के प्रभाव से आपके करियर में नए अवसर खुलेंगे। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं या अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। मेहनत से किए गए प्रयासों का फल मिलेगा। शनि के कारण आप कोई बड़ी डील करने में भी कामयाब रहेंगे और आपको नए ग्राहक मिलेंगे जिससे आपके बिजनेस में वृद्धि होगी।
आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी। यदि आपने पहले से निवेश किया है, तो आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। साथ ही अपनी आय बढ़ाने के नए उपाय खोजने में भी आप सफल रहेंगे यानी इनकम के नए साधन आप तलाश कर लेंगे। अगर आपने अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने की कोई योजना बनाकर रखी है तो वह योजना सिरे चढ़ जाएगी।
शनि कन्या राशि के स्टूडेंट्स को भी बहुत अच्छे रिजल्ट देगा। अगर आप हायर स्टडी करना चाहते हैं या कॉम्पिटिटिव एक्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। शनिदेव के प्रभाव से आप अपने ज्ञान और कौशल में भी सुधार कर पाएंगे। जिससे आपके लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे।
मित्रों और परिवार के साथ एक बेहतरीन समय बिताने का मौका मिलेगा और आपका सोशल सर्कल भी बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों के साथ आपका उठना-बैठना होगा और लोग आपकी कम्युनिकेशन स्किल से भी प्रभावित होंगे। लोग आपकी मेहनत और कार्यशैली यानी वर्किंग स्टाइल की तारीफ करेंगे और समाज में आपका स्टेटस बढ़ेगा। शनि की ऊर्जा से आपको आत्मिक संतोष और मानसिक शांति का अनुभव होगा और यह समय ध्यान लगाने और साधना के लिए भी यानी मेडिटेशन के लिए भी अनुकूल रहेगा और आप आंतरिक सुख को महसूस करेंगे।
गुरमीत बेदी
9418033344