आज से 142 दिनों तक 6 राशियों की जेब कभी नहीं होगी खाली
punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2020 - 06:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Shani Margi 2020: न्याय के देवता शनि देव कल 29 सितंबर को सुबह 10:45 पर अपनी मकर राशि में मार्गी हो गए हैं यानी सीधी चाल चलने लगे हैं। 142 दिन से ये मकर राशि में वक्री रहे हैं यानी उल्टी चाल चलते रहे हैं और अब उनका मार्गी होना यानी सीधी चाल चलना कई लोगों को मालामाल करेगा।
Shani dev margi: हमारे ज्योतिष में नौ ग्रह हैं और इन नौ ग्रहों में जब बात शनि की आती है, तो हम में से बहुत से लोग शनि के नाम पर ही भयभीत हो जाते हैं । डर जाते हैं। चिंता में पड़ जाते हैं कि शनि की दशा आ रही है । पता नहीं जीवन में क्या संकट ले आएगी। हमारे बहुत से पोंगा पंडित और बहुत से ज्योतिषी शनि के नाम पर हमको डरा देते हैं। शनि इतने क्रूर नहीं हैं जितना इनके बारे में नकारात्मक धारणा बनाई गई है। बहुत से लोग शनि के नाम पर भोली-भाली जनता को डरा कर अपना उल्लू सीधा करते हैं।
Margi Shani 29 september 2020: शनि शुभ फल भी देते हैं। शनि जिस पर मेहरबान हो जाएं, उसे रंक से राजा बना कर मालामाल कर देते हैं और बहुत बुलंदियां देते हैं। शनि अच्छा कर्म करने वालों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं और बुरा कर्म करने वालों को उनके इसी जीवन काल में दंडित भी करते हैं और ऐसा दंड देते हैं कि व्यक्ति तौबा करने लगता है। हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि जिन लोगों के ऊपर हमेशा कष्ट, गरीबी, बीमारी और धन संबंधी परेशानी होती है, उन्हें शनिदेव की पूजा जरूर करनी चाहिए। अपना आचरण भी शुद्ध रखना चाहिए।
Margi Shani 29 september 2020: शनि 29 सितंबर को सुबह मार्गी हो गए हैं 11 मई 2020 को वह मकर राशि में उल्टी चाल चलने लगे थे यानी वक्री हो गए थे और उससे पहले इसी साल 24 जनवरी को शनि ने धनु राशि से मकर राशि में गोचर किया था। शनि का मार्गी होना एक बहुत बड़ी ज्योतिष्य घटना है। शनि ढाई साल में एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं और इससे शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू होती है।
2020 Saturn Retrograde: शनि के मार्गी होने यानी शुभ चाल चलने से 6 राशियों को जबरदस्त लाभ मिलेगा यानी शनि की चाल 6 राशियों को मालामाल करेगी। इन राशि के जातकों की झोलियां खुशी से भर जाएंगी। एक दो महीने के लिए नहीं बल्कि अगले 142 दिनों तक शनि इन 6 राशियों को लाभ देते रहेंगे।
Shani transit in september 2020 effects: जिन 6 राशियों पर शनि मेहरबान रहेंगे उनमें मेष राशि, वृषभ राशि, कन्या राशि, वृश्चिक राशि, धनु राशि और मीन राशि शामिल हैं।
मेष राशि वालों के शनि दसवें भाव में रहेगा। जिसे कैरियर का स्थान भी कहा जाता है, पिता का स्थान भी कहा जाता है। कैरियर से जुड़ी समस्याएं अब खत्म होती जाएंगी। रोजगार की तलाश पूरी हो जाएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा ।
वृषभ राशि वालों के 9वें भाव में शनि सीधी चाल चलेगा। नवां भाग भाग्य का स्थान होता है और शनि आपके कर्म स्थान के स्वामी भी हैं। शनि कैरियर ओर प्रोफेशन में तरक्की देंगे लेकिन वाणी पर आप को कंट्रोल करना होगा।
मिथुन राशि वालों को थोड़ा संभल कर चलने की जरूरत है। मिथुन राशि पर इस समय शनि की ढैया चल रही है। घरेलू समस्याओं की थोड़ी संभावना बनती है । कैरियर पर भी थोड़ा बहुत असर पड़ सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ भी हो सकती है लेकिन अगर आप धैर्य से काम लेंगे तो सब ठीक होता जाएगा।
कर्क राशि वालों के शनि सातवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। थोड़ा आलस्य रहेगा आप में। अगर आप सुस्त रहेंगे या लथारजिक बने रहेंगे तो कई बेहतरीन अवसर आपके हाथ से निकल सकते हैं। आपको अपने आप को चुस्त चौकस रखना होगा।
सिंह राशि वालों को भी शनि की सीधी चाल प्रभावित करेगी। थोड़ा-बहुत धन संबंधी समस्याओं से रूबरू होना पड़ सकता है। कुछ सेहत में भी गिरावट रह सकती है। जिससे मानसिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है लेकिन इस राशि के विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
कन्या राशि के पांचवें भाव में शनि मार्गी होंगे। नया व्यापार शुरू करने के लिए और नया काम शुरू करने के लिए अच्छा अवसर प्रदान करेंगे। बच्चों की शिक्षा और कैरियर को लेकर आपका समय बेहतर रहेगा।
तुला राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना मिलाजुला रहेगा। शनि विदेश यात्राओं के योग बनाएंगे लेकिन परिवार में या कार्यालय में किसी के साथ मतभेद दे सकते हैं। थोड़ा संभल कर भी रहना होगा।
वृश्चिक राशि वालों के लिए अब बुरा समय टल गया है। दिक्कतें धीरे-धीरे खत्म होती जाएंगी। आर्थिक लाभ मिलेंगे। अगले छह महीने आपके लिए बेहद शुभ रहेंगे।
धनु राशि वालों को भी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। संतान के कैरियर को लेकर खर्चे बढ़ेंगे।
मकर राशि शनि की अपनी राशि है। शनि इसी राशि में अब मार्गी हो रहे हैं । मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है । तीसरे, सातवें और कर्म भाव में शनि की दृष्टि होने से अभी मकर राशि वालों की मुश्किलें कम नहीं होंगी । वैसे भी मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण है। थोड़ा संभल कर चलना होगा।
कुंभ राशि वालों के लिए शनिवार में भाव में मार्गी हुए हैं। कुंभ राशि शनि की ही राशि है। धन स्थान, शत्रु स्थान और भाग्य स्थान पर शनि की दृष्टि है । थोड़ा वाद-विवादों से आपको दूर रहना होगा। खर्चे बढ़ सकते हैं।
मीन राशि वालों का कैरियर अब चमकेगा। माता-पिता का सहयोग भी मिलेगा । दिसंबर के बाद समय निरंतर बढ़िया होता जाएगा। प्रमोशन के योग भी बनेंगे। व्यापारियों को भी फायदा होगा।