शनिवार को इस मंत्र का जाप करता है सभी दुखों का नाश

punjabkesari.in Saturday, Dec 29, 2018 - 04:21 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देख ( VIDEO)
जैसे कि आप सब जानते ही होंगे कि 2018 साल को खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी है। हर कोई नए साल के वेलक्म के लिए कई तरह की तैयारियां करते हैं। इसके लिए लोग बड़े-बड़े ज्योतिषियों के पास जाते हैं, जिससे उनके आने वाला साल अच्छा रहे। हर कोई यहीं चाहता है कि नए साल के साथ-साथ उनके जीवन में बस खुशियां ही खुशियां आएं। तो अगर आप भी ऐसा कुछ चाहते हैं तो साल 2018 के आखिरी शनिवार को शनिदेव के कुछ ऐसे मंत्रों का जाप कर लीजिए जो 2019 में आपकी नैय्या पार कर देंगे। ज्योतिष का मानना है कि वैसे तो शनि दोष निवारण के लिए नित्य भगवान शिव के पंचाक्षर मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' का जप करना चाहिए और महामृत्युंजय मंत्र- 'ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्द्धनं उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्' का जप भी शुभ होता है। यहां प्रस्तुत है शनिदेव के 5 चमत्कारी मंत्र जिन्हें शनिवार के दिन पढ़ने से हर कष्टों का अंत होता है।
PunjabKesari, Shani mantra, Shani images, Shani mantra image

ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शन्योरभिस्त्रवन्तु न:।

ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:

ॐ ऐं ह्लीं श्रीशनैश्चराय नम:।

कोणस्थ पिंगलो बभ्रु: कृष्णो रौद्रोन्तको यम:।

सौरि: शनैश्चरो मंद: पिप्पलादेन संस्तुत:।।

किसी भी विद्वान ब्राह्मण से या स्वयं शनि के तंत्रोक्त, वैदिक मंत्रों के 23,000 जाप करें या करवाएं।
PunjabKesari, Shani Image

शनि का तंत्रोक्त मंत्र-
ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:
बीमारियों से हैं परेशान तो उससे छुटकारे का है ये दिन (VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News