Shani ki Sade Sati: जल्द ही मकर राशि पर से हटेगा शनि का साया, जाते-जाते शनि देंगे खूब दौलत-शोहरत

punjabkesari.in Wednesday, Sep 18, 2024 - 09:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani ki Sade Sati: शनि देव का गोचर इस समय कुंभ राशि में और मकर राशि में चल चल रहा है, जो शनि की अपनी राशि है। यह साढ़े साती के प्रभाव में है और यह प्रभाव शुरू हुआ है 26 जनवरी 2017 से। इसके बाद से मकर राशिके ऊपर शनि की साढ़े चल रही थी और यह आखिरी चल रहा है। यह 29 अप्रैल 2022 को शुरू हुआ था और अब अगले साल 29 मार्च 2025 को यह खत्म हो जाएगा। लगभग 65 महीने का पीरियड है जब ये साढ़े साती खत्म हो जाएगी और मकर राशि के जातक शनि के प्रभाव से मुक्त हो जाएंगे। जब शनि बारहवें भाव में आते हैं तो दसवीं दृष्टि जा रही है आपके भाग्य स्थान के ऊपर। भाग्य का साथ मिलना कम हो जाएगा। ये पहले फेस में ऐसा होता है दूसरे फेस में चंद्रमा के ऊपर से जब शनि आते हैं तो तीसरे भाव को प्रभावित करते हैं, जो पराक्रम का भाव है। आप में थोड़ा हौसला कम हो जाता है शादीशुदा जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा शनि अष्टम को देखते हैं, कुछ लोगों को इस दौरान सडन एक्सीडेंट को भी फेस करना पड़ता है। 

अब अगले 6 महीने के बाद यह स्थिति बदल जाएगी। बहुत सारी परेशानियों से राहत मिलती हुई नजर आएगी। शनि का वैसे भी चंद्रमा के से दूर जाना अच्छा होता है। शनि जैसे-जैसे चंद्रमा के पास आते हैं, वैसे-वैसे आपको प्रभावित करते हैं। हालांकि मकर राशि शनि की अपनी राशि है बहुत सारे जातकों को इसका बहुत ज्यादा असर नहीं होता लेकिन जिनको होता है उनके लिए बहुत ज्यादा हो जाता है। जब शनि 29 मार्च 2025 को आगे निकल जाएंगे तो वो आपके लिए बहुत अच्छे हो जाएंगे। कारण यह है कि कोई भी पाप ग्रह हो चाहे वोशनि हो राहु हो केतु हो सूर्य हो मंगल हो तीसरे भाव में पाप ग्रहों का गोचर काफी शुभ हो जाता है। तो राशि के स्वामी का तीसरे भाव में जाना आपको डेफिनेटली बहुत हेल्प करेगा। सबसे पहले जो नेगेटिव प्रभाव चल रहा है वहां से आपको मुक्ति मिल जाएगी। आपका पीस ऑफ माइंड है वो वापस लौटेगा। पूरे उत्साह के साथ काम करेंगे।  तीसरे भाव में शनि आ जाएंगे तो पराक्रम में वृद्धि करेंगे क्योंकि शनि जहां पर बैठते हैं उस भाव के फल में वृद्धि कर देते हैं। आय को लेकर जो दिक्कतें चल रही थी, कुछ लोगों का प्रमोशन रुका हुआ है था तो  प्रमोशन के रास्ते भी आपके लिए खुलेंगे और यहां पर शनि डेफिनेटली आपके लिए पीस ऑफ माइंड का काम करेंगे। आपकी आय के नए रास्ते खुलेंगे और आप पूरे उत्साह के साथ काम करना शुरू करेंगे। अगले 6 महीने शनि धन में वृद्धि का काम कर सकते हैं आपके लिए क्योंकि शनि धन स्थान के स्वामी भी है। 

2025 में आपको शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। जो साढ़ेसाती 26 जनवरी 2017 को शुरू हुई थी वो 29 मार्च 2025 को खत्म हो जाएगी। शनि आगे निकल जाएंगे आपके ऊपर मानसिक दबाव कम होगा। जिनके ऊपर कोई कर्ज है या फिर कोई कोर्ट केस चल रहा है उनको मुक्ति मिलने की सम्भावना है। शनि मार्गी होंगे अभी वक्री अवस्था में है 15 नवंबर को मार्गी हो जाएंगे वो स्थिति आपके लिए काफी अच्छी हो जाएगी। शनि आपको कुछ ऐसा देके जाएंगे जो आपको काफी पॉजिटिव रहेगा। 

Do these remedies to correct Saturn शनि को सही करने के लिए करें ये उपाय 

ओम शनि शनिश्चराय नमः का जाप करें। 

यदि आपकी कुंडली में शनि की पोजीशन केंद्र में है। पहला, चौथा, सातवां और 10वां और त्रिकोण में यानी कि पांचवें और नौवें भाव में या 11थ हाउस में है तो आप शनि का नीलम आप धारण कर सकते हैं। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News