Shani Jayanti 2025: शनि देव की कृपा पाने के लिए शनि जयंती पर करें काली वस्तुओं का दान
punjabkesari.in Saturday, May 24, 2025 - 07:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Shani Jayanti 2025: शनि जयंती हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। यह दिन न्याय के देवता, कर्मों के फल देने वाले और नवग्रहों में सबसे अधिक प्रभावशाली माने जाने वाले भगवान शनि देव के प्रकट होने का पर्व होता है। वर्ष 2025 में शनि जयंती 27 मई को मनाई जाएगी। शनि देव को लेकर जनमानस में भय और श्रद्धा दोनों ही भाव पाए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। अगर कोई अच्छे कर्म करता है तो शनि देव उसे उन्नति, सफलता और समृद्धि देते हैं। वहीं बुरे कर्म करने वालों को शनि देव कष्ट देकर सुधार का मार्ग दिखाते हैं। इस विशेष दिन पर कुछ उपाय, दान और पूजन विधियां करने से शनि की कृपा प्राप्त होती है और साढ़ेसाती, ढैय्या और अन्य अशुभ योगों से राहत मिल सकती है।
शनि जयंती का महत्व
शनि जयंती का दिन आत्मनिरीक्षण, तपस्या और शुद्धिकरण का होता है। इस दिन व्यक्ति को अपने कर्मों की समीक्षा कर सच्चे मन से शनि देव की आराधना करनी चाहिए। इस दिन किए गए दान और पूजा का फल कई गुना अधिक होता है शास्त्रों के अनुसार, शनि देव भगवान सूर्य और छाया के पुत्र हैं। वे शनिश्चर नाम से भी प्रसिद्ध हैं, जिसका अर्थ होता है धीरे चलने वाला। शनि देव की दृष्टि को क्रूर माना जाता है लेकिन वे दंड नहीं देते, बल्कि केवल व्यक्ति को उसके कर्मों का फल प्रदान करते हैं।
काली वस्तुओं का दान क्यों करें ?
जिन जातकों की कुंडली में इस समय शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है, उनके लिए शनि जयंती विशेष रूप से महत्वपूर्ण होती है। इन योगों के दौरान व्यक्ति को मानसिक तनाव, धन हानि, रिश्तों में समस्याएं और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Donate black sesame seeds काले तिल का करें दान
ज्योतिष के अनुसार शनि जयंती के दिन किए गए कुछ विशेष उपाय व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन काले तिल का दान करना अत्यंत फलदायी होता है। यह उपाय शनि की अशुभ दृष्टि को शांत करने में मदद करता है, खासकर उन लोगों के लिए जिनकी कुंडली में साढ़ेसाती या शनि की ढैय्या चल रही होती है।
कहा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से शनि जयंती पर काले तिल का दान करता है, तो न केवल शनि के दुष्प्रभाव कम हो जाते हैं, बल्कि उसकी मनोकामनाएं भी पूरी हो सकती हैं। साथ ही, इससे जीवन में किस्मत का साथ मिलने लगता है और नए सौभाग्य के अवसर प्राप्त होते हैं। काले तिल का संबंध शनि ग्रह से सीधे तौर पर जोड़ा गया है इसलिए इस दिन उनका दान करना विशेष रूप से शुभ माना गया है। यह उपाय सरल होते हुए भी अत्यंत प्रभावशाली होता है और इसे हर कोई अपनी श्रद्धा और क्षमता अनुसार कर सकता है।
Donate black clothes करें काले वस्त्रों का दान
शनि जयंती के दिन कुछ खास उपाय करने से शनि देव की कृपा जल्दी प्राप्त हो सकती है। मान्यताओं के अनुसार, काले रंग का विशेष महत्व होता है क्योंकि यह रंग शनि देव की शक्ति और प्रभाव को दर्शाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन काले कपड़ों का दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को उनके शुभ फल मिलने लगते हैं। जिन लोगों के कार्य बार-बार अटक जाते हैं या आखिरी समय पर बिगड़ जाते हैं, उनके लिए यह उपाय विशेष रूप से लाभकारी माना गया है।
शनि जयंती पर जरूरतमंदों को काले वस्त्र देना न केवल ग्रह दोषों को शांत करता है बल्कि अवरोधों को दूर कर सफलता के रास्ते भी खोलता है। यह एक सरल लेकिन प्रभावी उपाय है जिसे श्रद्धा और विश्वास के साथ किया जाए तो जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।