Masik Karthigai 2026 : मासिक कार्तिगई पर करें ये उपाय, स्वामी कार्तिकेय की कृपा से खुलेगा तरक्की का रास्ता

punjabkesari.in Sunday, Feb 22, 2026 - 02:31 PM (IST)

Masik Karthigai 2026 : हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने जब कृत्तिका नक्षत्र आता है, तो उसे मासिक कार्तिगई के रूप में मनाया जाता है। दक्षिण भारत में इसका विशेष महत्व है, लेकिन पूरे देश में श्रद्धालु इस दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई आराधना जीवन के सभी कष्टों को दूर कर तरक्की के बंद दरवाजे खोल देती है। भगवान कार्तिकेय शक्ति, साहस और विजय के प्रतीक हैं। मासिक कार्तिगई का व्रत और पूजन करने से व्यक्ति के भीतर आत्मविश्वास का संचार होता है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। यदि आपके जीवन में मंगल दोष के कारण परेशानियां आ रही हैं, तो इस दिन किए गए कुछ उपाय आपके लिए वरदान साबित हो सकता है।

Masik Karthigai 2026

मासिक कार्तिगई दिन करें ये 5 अचूक उपाय 

दीपक का दान  
कार्तिगई के दिन शाम के समय अपने घर के मुख्य द्वार और मंदिर में मिट्टी के दीपक जलाएं। दीपक की लौ उत्तर दिशा की ओर रखें, यह करियर में उन्नति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

षडानन स्तोत्र का पाठ
यदि आप कर्ज से परेशान हैं या नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं, तो इस दिन 'श्री सुब्रमण्यम अष्टकम' या कार्तिकेय जी के षडानन स्वरूप का ध्यान करें।

Masik Karthigai 2026

लाल फूलों का अर्पण
भगवान कार्तिकेय को लाल रंग अत्यंत प्रिय है। उन्हें लाल गुलाब या गुड़हल के फूल अर्पित करने से मंगल ग्रह के शुभ फल प्राप्त होते हैं और अटके हुए काम पूरे होने लगते हैं।

मोर पंख का उपाय
अपने घर के मंदिर या Office पर मोर पंख स्थापित करें। मोर कार्तिकेय जी का वाहन है, और इसे लगाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और सुख-समृद्धि आती है।

जरूरतमंदों की मदद
इस शुभ दिन पर लाल मसूर की दाल या तांबे के बर्तन का दान करना बहुत फलदायी माना जाता है। इससे समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।

Masik Karthigai 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News