आज का राशिफल- 29 अप्रैल 2026

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 10:51 AM (IST)

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। अधूरे काम पूरे होने से आत्मसंतोष मिलेगा। आगे की योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। तनाव महसूस हो सकता है, आराम करें।

वृष राशि वालों आज आप पूरे जोश में नजर आएंगे। जीवनसाथी के साथ किसी पुराने विषय पर मतभेद हो सकता है। घर में किसी नए सदस्य के आने से खुशियां बढ़ेंगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। पहले से तय किए गए काम पूरे हो सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में बड़ों की राय लेना फायदेमंद रहेगा। संतान से खुशी भरी खबर मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन संतुलित रहेगा। करियर से जुड़ा कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। बच्चों के भविष्य को लेकर मन में चिंता बनी रह सकती है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। परिवार में शांति और खुशी का माहौल रहेगा। रुके हुए काम दोस्तों की मदद से पूरे होंगे। कार्यस्थल पर विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। युवाओं को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। खेलकूद से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। खानपान का ध्यान रखें।

तुला राशि वालों आज का दिन आनंददायक रहेगा। व्यापार में भाई या करीबी की मदद मिल सकती है। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते आने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। शिक्षण क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। पदोन्नति के संकेत हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।

धनु राशि वालों आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा । प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है। नौकरी में बदलाव के लिए समय अनुकूल है। विरोधियों से सतर्क रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को वरिष्ठों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। व्यापार में लाभदायक सौदा हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में साझेदारी सोच-समझकर करें। संपत्ति में निवेश के लिए समय अच्छा है। नौकरीपेशा लोग अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। हल्का बुखार हो सकता है।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। छात्रों के लिए पढ़ाई में प्रगति के संकेत हैं। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। व्यापार में लाभ संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News