Shami Plant Vastu Tips : घर की इस दिशा में लगाएं शमी का पौधा, शनिदेव की बनी रहेगी खास कृपा

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 03:54 PM (IST)

Shami Plant Vastu Tips : ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसेल पौधे जिन्हें बहुत खास और शुभ माना जाता है। वैसे ही शमी के पौधे का भी वास्तु और ज्योतिष में बहुत खास और पवित्र माना जाता है। शमी के पौधे का संबंध शनिदेव से होता है। माना जाता है कि शमी के पौधे को घर में लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और  हर क्षेत्र में सफलता देखने को मिलती है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि यदि किसी व्यक्ति पर शनि की साढ़ेसाती चल रही हो या शनि की अशुभ दृष्टि हो, तो शमी के पत्ते शनिदेव को अर्पित करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और जीवन में बहुत सारे बदलाव देखने को मिलता है। लेकिन शमी के पौधे को घर में लगाने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ खास मियम बताए गए हैं। तो आइए जानते हैं कि शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए शमी के पौधे को किस दिशा में लगाना चाहिए। 

Shami Plant Vastu Tips

किस दिशा में लगाएं शमी का पौधा?
वास्तु के अनुसार, अगर छत या बालकनी में शमी का पौधा लगा रहे हैं, तो इसे दक्षिण दिशा में लगाएं। क्योंकि दक्षिण दिशा को शनिदेन की दिशा मानी जाती है। दक्षिण दिशा के अलावा शमी के पौधे को पूर्व दिशा या ईशान दिशा में भी लगाया जा सकता है। 

Shami Plant Vastu Tips

शमी का पौधा किस दिन लगाना होता है शुभ
शनिवारे का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इसलिए शनिवार के दिन शमी का पौधा घर में लगाना बहुत शुभ होता है। माना जाता है कि इस दिन शमी का पौधा घर में लगाने से शनिदेव की खास कृपा प्राप्त होती है और जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 

इन बातों का रखें खस ध्यान 
जहां पर शमी का पौधा लगा हुआ है, वहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। पौधे के पास जूते-चप्पल, कूड़ा-कचरा न रखें। साथ ही शमी के पौधे को ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहाँ इस पर सीधी धूप न पड़े।  

Shami Plant Vastu Tips

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News