Shahi Masjid in Ujjain: उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने का काम जारी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2026 - 08:54 AM (IST)

उज्जैन (म.प्र.) (एजैंसी): उज्जैन में मस्जिद समिति के एक सदस्य ने कहा कि मुस्लिम समुदाय 2028 के सिंहस्थ कुंभ मेले के मद्देनजर किए जा रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का सम्मान करता है और ऐतिहासिक शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को स्वेच्छा से हटाने का काम  जारी रहेगा।  
     
नुमाइंदा समिति के सदस्य फहीम सिकंदर ने संवाददाताओं से कहा कि स्थानीय प्रशासन, शहर काजी और समिति के पदाधिकारियों के बीच चर्चा के बाद शांतिपूर्ण तरीके से काम करने पर सहमति बनी। 

उन्होंने कहा कि मस्जिद के एक हिस्से को हटाने के फैसले की जानकारी रविवार रात सभी संबंधित लोगों तक नहीं पहुंच पाने के कारण कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई जिससे सोमवार को पथराव की घटना भी हुई। सिकंदर ने कहा कि मुस्लिम समुदाय सड़क चौड़ीकरण परियोजना का सम्मान करता है और शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने में सहयोग कर रहा है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News