SGPC management reshuffle: शिरोमणि कमेटी के प्रबन्धकीय ढांचे में फेरबदल, मेजर सिंह श्री दरबार साहिब के नए मैनेजर नियुक्त
punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 11:20 AM (IST)
अमृतसर (सर्बजीत): शिरोमणि कमेटी के महत्वपूर्ण विभाग सैक्शन-85 का प्रबंधन अब सचिव बलविंदर सिंह काहलवां और गुरिंदर सिंह मथरेवाल धर्म प्रचार कमेटी के सचिव होंगे, वहीं श्री दरबार साहिब के जनरल मैनेजर भगवंत सिंह धंगेड़ा को 2 साल 10 महीने के कार्यकाल के बाद अतिरिक्त सचिव अकाऊंट्स, सिख इतिहास रिसर्च बोर्ड और पब्लिकेशन की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। उनकी जगह मेजर सिंह (इंचार्ज अमला) को श्री दरबार साहिब का नया जनरल मैनेजर नियुक्त किया गया है।
एस.जी.पी.सी. के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने प्रशासनिक और अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है।
इसके साथ ही उप सचिव जसविंदर सिंह जस्सी और सब-ऑफिस चंडीगढ़ के उप सचिव लखबीर सिंह को पदोन्नत कर अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। इस दौरान जस्सी को सैक्शन-85 की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि लखबीर सिंह सब-ऑफिस चंडीगढ़ का कार्यभार संभालते रहेंगे।
इसी तरह आजाद दीप सिंह (इंचार्ज ट्रस्ट) को उप सचिव ट्रस्ट विभाग, सतनाम सिंह रियाड़ (मैनेजर जायदाद, श्री दरबार साहिब) को उप सचिव फ्लाइंग और गुरमीत सिंह मुक्तसरी को उप सचिव धर्म प्रचार कमेटी नियुक्त किया गया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari