चुग और ढिल्लों श्री हरिमंदिर साहिब पर होंगे नतमस्तक
punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2026 - 12:44 PM (IST)
चंडीगढ़ (हरिश्चंद्र): भाजपा पंजाब ने घोषणा की कि भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों तथा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग 18 जून को अमृतसर का एक दिवसीय दौरा करेंगे।
भाजपा पंजाब के प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन ने कहा कि कार्यक्रम के अनुसार दोनों नेता प्रातः 10 बजे भंडारी पुल अमृतसर पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होंगे तथा दोपहर 12 बजे तक लंगर हॉल में सेवा करेंगे। इसके बाद वे जलियांवाला बाग जाकर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। दोनों नेता श्री दुर्ग्याणा मंदिर के भी दर्शन करेंगे और उसके बाद हाथी गेट स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्त्ताओं से संवाद करेंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
