श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट को लेकर 5 सिंह साहिबान की बैठक आज

punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 07:46 AM (IST)

अमृतसर (सर्बजीत): श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज के नेतृत्व में 15 जून को पांच सिंह साहिबान की बैठक आयोजित होगी। 

इस बैठक में जहां पंथ से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा वहीं 13 अप्रैल को पंजाब सरकार द्वारा बनाए गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट में श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा पंजाब सरकार को कुछ शामिल धाराओं को हटाने के मामले में चर्चा होगी।

इस बैठक में सत्कार एक्ट को लेकर पंजाब सरकार द्वारा धाराओं को न हटाने के कारण पांच सिंह साहिबान द्वारा कोई बड़ा फैसला भी लिया जा सकता है। इस फैसले के माध्यम से सरकार प्रति संगत को आदेश जारी किया जा सकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News