Sawan 2020: 558 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, 4 ग्रह वक्री होकर डाल रहे असर

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2020 - 07:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sawan 2020: सावन का महीना इस बार अनेक विशेषताएं लेकर आया है। एक तरफ जहां इस बार के सावन में 25 से ज्यादा शुभ योग बन रहे हैं , वहीं करीब साढ़े 500 साल बाद ऐसा संयोग फिर से बना है, जब चार वक्री ग्रहों की युति के बीच सावन का महीना आया है और यह वक्री ग्रह विभिन्न राशियों पर अपना असर डाल रहे हैं।

PunjabKesari Sawan Month
आज से लगभग 558 साल पहले 21 जून से 20 जुलाई, 1462 तक जब सावन का महीना चला था, उस समय देव गुरु बृहस्पति अपनी धनु राशि में उल्टी चाल चल रहे थे, शनि देव अपनी मकर राशि में वक्री अवस्था में थे, राहु मिथुन राशि में और केतु धनु राशि में वक्री थे। यह चारों ग्रह उस समय जिन राशियों में उल्टी चाल चल रहे थे, इस बार फिर वर्ष 2020 के सावन में भी यह चारों ग्रह उन्हीं राशियों में वक्री अवस्था में हैं। वर्ष 1462 में भी सावन महीने की शुरूआत उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और वैधृति योग में हुई थी और इस बार भी सावन की शुरुआत इसी नक्षत्र और इसी इसी योग में हुई है। इस विलक्षण संयोग ने इस बार के सावन को और भी खास बना दिया है।

PunjabKesari Sawan Month
वैसे इस बार के सावन के साथ एक संयोग यह भी जुड़ा है कि सावन की शुरुआत की 6 जुलाई को सोमवार के सावन से हुई और सावन का समापन भी 3 अगस्त को सोमवार के दिन ही हो रहा है। चार ग्रहों की वक्री चाल में इस बार का सावन सभी 12 राशियों पर अपना प्रभाव डाल रहा है। श्रावण मास में ग्रहों की यह स्थितियां कई राशियों के लिए जहां बहुत खास है, वहीं कई राशियों को मिले-जुले फल भी दे रहा है।

PunjabKesari Sawan Month
मेष राशि के लिए सावन का यह महीना पराक्रम बढ़ाने वाला है और उनके लिए नया वाहन खरीदने की इच्छा पूरी करने वाला है ।

वृषभ राशि वालों के लिए कई तरह की सफलताओं संवाहक भी बनने जा रहा है। उत्साह व ऊर्जा से लैस रहेंगे।

मिथुन राशि वालों को इस महीने कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है और किसी मसले में बड़ी कूटनीतिक जीत भी हासिल हो सकती है।

कर्क राशि वालों को उनकी मेहनत का फल तो मिलेगा लेकिन उन्हें अपने आसपास के चापलूस लोगों से सतर्क रहना होगा और अपने क्रोध पर भी नियंत्रण रखना होगा।

सिंह राशि वाले इस महीने प्रोफेशनल अप्रोच के साथ आगे बढ़ेंगे और उनके प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे। कार्य का विस्तार भी होगा।

कन्या राशि वालों की अगर कोई प्रमोशन अटकी हुई है तो इस महीने उन्हें खुशखबरी जरूर मिलेगी । उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा और उनका सम्पर्क का दायरा भी बढ़ेगा। जीवन में मनोरंजन के भी कई मौके मिलेंगे।

वृश्चिक राशि वाले अपनी इच्छाशक्ति यानि विल पावर के दम पर प्रतिकूल परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में मोड़ने में कामयाब रहेंगे।

धनु राशि वालों के लिए सावन का यह महीना मिलाजुला रहने वाला है। जहां कैरियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, वहीं स्वास्थ्य पक्ष भी प्रभावित हो सकता है।

मकर राशि वालों का बैंक बैलेंस बढ़ेगा और लंबे समय से अटका हुआ कोई काम भी बनेगा।

कुंभ राशि वाले अपने रास्ते की बाधाओं को दूर करने में सफल रहेंगे और प्रतियोगिता में भी उन्हें जीत हासिल होगी।

मीन राशि वालों को उतावलेपन से बचना होगा लेकिन घर में खुशी का माहौल भी बनेगा और कार्यस्थल पर आपका प्रभाव भी बढ़ेगा।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

PunjabKesari Sawan Month

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News