Saturn Transit 2025: शनि का महापरिवर्तन ! तुला राशि वालों की बजेगी गोल्डन टाइम की घंटी

punjabkesari.in Wednesday, Feb 26, 2025 - 02:32 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Saturn Transit 2025: तुला राशि वालों के लिए गोल्डन टाइम की घंटी बजने वाली है यानी गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है और गोल्डन टाइम की शुरुआत शनि के महा परिवर्तन से होगी। तुला राशि शनि की उच्च राशि भी है और शनि के मित्र शुक्र की यह अपनी राशि है। 29 मार्च 2025 को शनि का महापरिवर्तन होने वाला है और पूरे अढ़ाई साल के बाद यह महा परिवर्तन हो रहा है। शनि राशि बदलने वाले हैं और 29 मार्च से जब वह राशि परिवर्तन करेंगे तो तुला राशि वालों का गोल्डन टाइम शुरू हो जाएगा। गोल्डन टाइम की बात आप लिखकर या नोट करके रख सकते हैं क्योंकि शनि देव अब तुला राशि पर मेहरबान होने वाले हैं और तुला राशि वालों की मुरादे पूरी करने वाले हैं। बस इंतजार है तो शनि के महापरिवर्तन का।

PunjabKesari Saturn Transit
29 मार्च 2025 को एक तरफ शनि राशि परिवर्तन करेंगे और दूसरी तरफ वह सोने के पाए में आ जाएंगे। इससे तुला राशि वाले डबल बेनिफिट में रहेंगे।

अगर आपकी तुला राशि है यानी Libra जोडिएक साइन है, तो यह पोस्ट आपके लिए खास है। शनि का यह परिवर्तन आपके जीवन को बदलने वाला है और कैसे आपका गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है।

यह पोस्ट चंद्र राशि के मुताबिक है। अगर आपके पास अपनी कुंडली नहीं है या आपको अपनी डेट ऑफ बर्थ मालूम नहीं है तो चिंतित होने की जरूरत नहीं है. आप अपने नाम के पहले अक्षर के मुताबिक भी यह पोस्ट देख सकते हैं। जिन लोगों का नाम रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते, से शुरू होता है उनकी तुला राशि होती है।

तुला राशि वाले साहित्य, संगीत, डांस, फैशन, पेंटिंग्स, फिल्म आदि के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इसके साथ ही तुला राशि वाले अच्छे बिजनेसमैन भी होते हैं। तुला राशि वाले बहुत जिंदा दिल भी होते हैं। अच्छे प्रेमी भी होते हैं। रोमांटिक पलों का पूरा आनंद लेते हैं। अपोजिट सेक्स की तरफ जल्दी ही अट्रैक्ट भी हो जाते हैं।

PunjabKesari Saturn Transit

Saturn's zodiac change on 29 March 2025 29 मार्च 2025 को शनि का राशि परिवर्तन: तुला राशि के लिए जबरदस्त कामयाबी का संकेत लेकर आ रहे हैं शनि। शनि आपको करियर और प्रोफेशनल लाइफ में सफलता की ऊंचाई तक ले जाने वाले हैं। शनि का यह गोचर आपकी कर्म क्षेत्र में स्थायित्व और उन्नति लेकर आएगा। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं, तो इस समय आपको बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उनके लिए यह समय नई साझेदारियों और मुनाफे का रहेगा। प्रमोशन और मान-सम्मान की भी प्रबल संभावनाएं बन रही हैं।

यही नहीं शनि का महापरिवर्तन और सोने का पाया आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगा। निवेश और प्रॉपर्टी खरीदने का यह समय अनुकूल रहेगा। अगर आपने पहले कोई निवेश किया था तो अब उसका अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है।

इसके अलावा शनि का यह महा परिवर्तन तुला राशि वालों के लिए विदेशों से जुड़े कामों में बड़ी सफलता देगा। अगर आप विदेश में नौकरी, शिक्षा या व्यापार करने का सपना देख रहे हैं, तो यह समय आपके सपने को साकार करने का रहेगा।

शनि अब आपको आपके धैर्य और मेहनत का पूरा फल भी देने वाले हैं। जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वे अब पूरे होंगे। विशेषकर कानूनी मामले और सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

शनि का यह गोचर पारिवारिक जीवन में भी शांति और संतुलन लेकर आएगा। घर में नई खुशियां दस्तक देंगी। पारिवारिक विवाद खत्म होंगे और आप अपने परिवार के साथ एक बेहतर समय बिताएंगे।

जहां तक हेल्थ पक्ष की बात है तो शनि का यह महा गोचर आपको बहुत बड़ी राहत देने वाला है। अगर पिछले समय में स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या थी, तो अब उसमें सुधार देखने को मिलेगा। शनि का यह गोचर आपको शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा।

आपको भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी यानी आप मैटेरियलिस्टिक और लग्जरी लाइफ जिएंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बनेंगे और यह समय करियर के लिए हाथ से बहुत ही उन्नति दायक साबित होगा। आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होती रहेगी और आपके संपर्क भी बढ़ेंगे या प्रभावशाली लोगों से आपका अच्छा मेल-मिलाप होगा। उठना-बैठना होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। परिवार में कोई शुभ आयोजन भी हो सकता है और संतान के भविष्य के लिए कोई बड़ा निर्णय भी आप लेंगे।जिन चुनौतियों का आप सामना कर रहे थे, वह अब धीरे-धीरे खत्म होती जाएगी और जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। तुला राशि की महिलाओं के लिए भी शनि का महा परिवर्तन बहुत ही शानदार रहने वाला है। यदि आप अपना खुद का कोई प्रोजेक्ट या बिजनेस शुरू करना चाहती हैं तो वर्ष की शुरुआत आपके लिए उत्तम रहेगी। आपको डबल इनकम मिलने की पूरी संभावना है। आप जो नए काम सोचेंगे उसमें आपको फायदे होंगे।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Saturn Transit


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News