संसार में शांति और प्रेम फैलाते जाएंं: माता सुदीक्षा

punjabkesari.in Tuesday, Nov 22, 2022 - 09:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली  (ब्यूरो): संत निरंकारी मिशन का पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय धार्मिक महाकुंभ का प्रेम, शांति एवं मानवता के दिव्य संदेश के साथ भव्य समापन हो गया। इस मौके पर मिशन की प्रमुख सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने भक्तों का आह्वान किया कि स्वयं को शांति एवं प्रेम का स्वरूप बनाते हुए पूरे संसार में इन दिव्य भावों को फैलाते जाएं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

शांति एवं अमन के संदेश की महत्ता को समझाते हुए सतगुरु माता ने कहा कि यह संदेश दूसरों को देने से पहले हमें स्वयं अपने जीवन में धारण करना होगा। किसी के प्रति मन में वैर, ईर्ष्या का भाव न रखते हुए सबके प्रति सहनशीलता एवं नम्रता जैसे गुणों को अपनाते हुए सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनना होगा।

गांधी ग्लोबल फैमिली द्वारा दिए गए विश्व शांतिदूत से मान के प्रति अपने भाव प्रकट करते हुए सतगुरु माता ने कहा कि यह उपलब्धि इन संतों की ही देन है जो इस एक प्रभु को जानकर एकत्व के सूत्र में बंध गए हैं। जब तक हम इस परमात्मा की पहचान से अनभिज्ञ थें। तब तक हम सभी एक दूसरे से अलग-अलग थे।

PunjabKesari kundli
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News