Chanakya Niti : सुख-शांति और धन चाहिए तो घर में अपनाएं आचार्य चाणक्य की ये नीतियां

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 02:41 PM (IST)

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य की नीतियों का आज भी हमारे जीवन के लिए उपयोगी और बहुत खास मानी जाती है। आचार्य चाणक्य के लिखे ग्रंथ आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा के स्रोत बने हुए हैं। चाणक्य ने अपने ग्रंथ चाणक्य नीति में जीवन के हर पहलु के बारे में कुछ न कुछ लिखा हुआ है। माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति को अपने जीवन में सुख-शांति, सफलता और खुशहाल जीवन चाहिए तो उन्हें चाणक्य की कहीं हुई कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। चाणक्य का कहना है कि जिन घरों में इन नियमों का पालन किया जाता है, वहां धन की लक्ष्मी का हमेशा वास होता है। तो आइए जानते हैं वो कौन से नियम हैं।

Chanakya Niti

भोजन का आदर
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जिन घरों में भोजन का आदर किया जाता है, वहां हमेशा मां लक्ष्मी के साथ अन्नपूर्णा का भी वास होता है। अन्न को कभी भी फेंकना नहीं चाहिए क्योंकि अनाज भगवान का दिया एक प्रसाद है। जिसे हमें श्रद्धा और सम्मान से ग्रहण करना चाहिए। 

Chanakya Niti

पति-पत्नी का सम्मान और भरोसा
चाणक्य के अनुसार, जिस घर में पति-पत्नी एक-दूसरे का सम्मान और भरोसा करते हैं। वहीं, जो कपल्स दुख-सुख में भी एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं और किसी तीसरे की बातों में आकर रिश्ता को खराब नहीं करते। ऐसे घरों में माता लक्ष्मी खुश होकर आती है।

बेवकूफ लोगों पर ध्यान न दें 
आचार्ण चाणक्य के अनुसार, जिस घर में गुणवान व्यक्ति की कदर की जाती है और बेवकूफ लोगों की बातों पर ध्यान नहीं दिया जाता है। उस घर में सुख-शांति बनी रहती है क्योंकि समझदार लोगों की संगति में रहकर बहुत कुछ नई बातों को सीखने का मौका मिलता है। ऐसे घरों में मां लक्ष्मी खुश होकर अपनी कृपा बनाए रकती है। 

Chanakya Niti

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News