जानिए, धनु राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

punjabkesari.in Monday, Dec 31, 2018 - 04:01 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (video)

PunjabKesari
नया साल आपके लिए और आपके परिवार के लिए कैसा होगा यह जानने की उत्सुकता प्रत्येक व्यक्ति को होती है। पंजाब केसरी चन्द्र राशि के आधार पर आपको यह बताने की कोशिश कर रहा है कि आने वाला साल आपके लिए कैसा होगा। आमतौर पर राशि की गणना सूर्य और चन्द्र राशि के आधार पर होती है लेकिन भारतीय पराशर ज्योतिष में चन्द्र राशि को ही मान्यता है और जातक का नाम भी चन्द्र राशि के आधार पर ही तय होता है। यदि आपका नाम  ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे से शुरू होता है तो आपकी चन्द्र राशि धनु है। धनु राशि के लिए आने वाला साल कुछ ऐसा रहेगा।

PunjabKesari

जनवरी
परिवार में शुभ और मंगल कामों पर धन का खर्च होगा। उच्च प्रतिष्ठित लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा, जो भविष्य में बहुत काम आने वाला है। सोची हुई योजनाओं में रूकावटें एवं विलम्ब पैदा होंगे। धैर्य और संयम को बनाये रखना आपके लिए ज्यादा ठीक रहेगा।  

PunjabKesari

फरवरी
धन लाभ, स्त्री एवं संतान सुख मिलेगा। अफसरों का फेवर मिलने से किसी सरकारी काम की राह में आने वाली कोई पेचीदगी हट सकती है, मान-सम्मान बना रहेगा। नई योजना का श्रीगणेश हो सकेगा और लाभ प्राप्त होगा। 

PunjabKesari

मार्च
कुछ रूके हुए कार्यों में सिद्धि प्राप्त होगी। परिवार में शुभ मंगल कार्य भी संपन्न होंगे। अनुकूल समय का लाभ उठाएंगे तो छप्पर फाड़ लाभ प्राप्त कर सकेंगे। वाहन ध्यान से चलाएं, चोट लगने का भय रहेगा।

PunjabKesari

अप्रैल
मानसिक तनाव के बावजूद सफलता एवं लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी से लेन-देन करते समय विवाद उत्पन्न होगा, सावधान रहें। अधिकतर समय व्यर्थ के कामों में व्यतित होगा। धार्मिक कार्यों की ओर रूचि रहेगी।

मई
धन लाभ व सुख के साधनों में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलताएं मिलेंगी, बस परिश्रम का दामन थाम कर रखें। किसी और की परेशानी में व्यर्थ की दखलंदाजी न करें। कहीं पर भी निवेश करने से पहले अच्छे से विचार करें, धोखा मिल सकता है।

जून
व्यवसाय में नए लोगों से मेल-मिलाप होगा। परिवार में शुभ एवं धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा। तीर्थ स्थल की यात्रा भी होगी। व्यर्थ की भागदौड़ अधिक रहेगी लेकिन लाभ के बहुत सारे अवसर दे जाएगी।

जुलाई
व्यवसाय में धन लाभ एवं उन्नति के अवसर तो मिलेंगे परंतु मान-प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। स्वभाव में क्रोध की भावना अधिक रहेगी। खर्च भी बढ़-चढ़ कर होंगे। कुछ नया करने से पहले बड़ों से परामर्श जरूर लें।

अगस्त
बनते कामों में अड़चने रहेंगी। धन लाभ भी अल्प रहेगा। खर्चों में अधिकता होगी। बिगड़े कामों में सुधार होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा हो जाएगा।

सितम्बर
विदेश संबंधी कार्यों में विध्न आएंगे लेकिन काम बन जाएगा। आर्थिक उलझनों के कारण व्यावसायिक क्षेत्रों में लाभ प्राप्त करने में कठिनाई होगी। किसी विशेष कार्य के बन जाने से खुशी मिलेगी। भूमि-जायदाद संबंधी लटके हुए काम पूरे होंगे।

अक्तूबर
आय के साधन बनते रहेंगे। विदेशी संबंधियों के सहयोग से धन लाभ एवं आयात-निर्यात कार्य की योजना बनेगी। स्वास्थ्य कुछ ढिला रहेगा। परिवार में कुछ मनमुटाव भी रहेगा। श्री दुर्गा कवच का पाठ करना शुभ रहेगा।

नवम्बर
बनते कामों में विध्न पड़ सकते हैं, सावधान रहें। विदेश संबंधी कार्यों पर धन का खर्च अधिक होगा। किसी ओर के कामों में व्यर्थ की दखलंदाजी न करें। कारोबार में धन का निवेश अच्छा मुनाफा देगा। श्री शिव पूजन करना शुभ होगा।

दिसम्बर
व्यवसाय के क्षेत्र में अनेक उतार-चढ़ाव एवं परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा। भागदौड़ एवं धन का खर्च शुभ कामों पर होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार एवं उन्नति के योग हैं परंतु पेट विकार से परेशानी होगी। 

जानिए, मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2019

जानिए, वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

जानिए, मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

जानिए, कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा 2019​​​​​​​

जानिए, सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

जानिए, कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

जानिए, तुला राशि के लिए कैसा रहेगा 2019 

जानिए, वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा 2019 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News