Rudolf Diesel inspirational story: नई पीढ़ी के लिए आज भी प्रेरणा स्रोत हैं रुडोल्फ डीजल

punjabkesari.in Thursday, Oct 26, 2023 - 10:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Rudolf Diesel inspirational story: बहुत पुरानी बात है। एक बार एक किशोर, जो मात्र 14 वर्ष का था, ने अपने माता-पिता को एक पत्र लिखा। उसने उस पत्र में लिखा कि वह इंजीनियर बनना चाहता है। उस बालक ने जर्मनी में अपनी पढ़ाई पूरी की। उसे नए-नए शोध और आविष्कार करने में बहुत रुचि थी। हर इंसान इस बालक की रुचि देखकर चकित रह जाता था।

PunjabKesari Rudolf Diesel

पढ़ाई पूरी करने के बाद उसका अधिकांश समय आविष्कारों के लिए शोध व नए-नए प्रयोग करने में ही निकलने लगा। काम के प्रति उसका समर्पण देख कर सभी हैरान थे। एक दिन उसकी वर्कशाॅप जहां वह काम करता था, अचानक इंजन में बहुत जोर से विस्फोट हुआ। इस विस्फोट से उसकी बहुत सारी महत्वपूर्ण चीजें जल गईं। वह खुद भी घायल हो गया था। उसे काफी लम्बे समय तक इलाज के लिए अस्पताल में रहना पड़ा। स्वस्थ होने के बाद उसने फिर से अपना काम शुरू करने की इच्छा जताई। पूरे उत्साह, मेहनत तथा लगन के साथ फिर से अपने काम में जुट गया। काम के प्रति उसकी लग्न और समर्पण भाव देखने लायक था। उसके बाद उसने कई सफल आविष्कार किए। कई भाप इंजनों के डिजाइन तैयार किए। उसके सभी आविष्कारों में डीजल इंजन प्रमुख था। इस महान इंजीनियर का नाम रुडोल्फ डीजल था।

PunjabKesari Rudolf Diesel

उन्होंने डीजल इंजन का ‍आविष्कार करके सारी दुनिया को एक नई रफ्तार दी। रुडोल्फ डीजल सारी दुनिया और नई पीढ़ी के लिए आज भी प्रेरणा स्रोत हैं।

PunjabKesari Rudolf Diesel


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News