आसान होगी वैष्णो देवी यात्रा, कटरा से अर्धक्वांरी तक रोपवे निर्माण को मंजूरी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 12, 2022 - 07:02 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
कटरा: माता वैष्णो देवी यात्रा को सुगम बनाने के लिए कटरा से अर्धक्वांरी के बीच रोपवे बनाने के बहुप्रतीक्षित प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी प्रदान कर दी गई है। मंगलवार को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की 69वीं बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक में बोर्ड के अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा मौजूद थे।  
PunjabKesari Vaishno Devi, Vaishno Devi Yatra, Rope Way Katra to Ardhkuwari Mandir, Shrine Board Decision on Rope Way, Vaishno Devi Shrine Board, Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board, Dharm
बोर्ड के सदस्य दिल्ली के उद्यमी एमिल फार्मास्युटिकल्स के चेयरमैन के. के. शर्मा ने बताया कि लंबे समय से इस प्रस्ताव पर चर्चा चल रही थी। दरअसल, बोर्ड ने 2012 में पहली बार 51वीं बैठक में रोपवे की संभावनाएं तलाशने के लिए रेलवे के उपक्रम राइट्स से अध्ययन कराने का फैसला लिया था। राइट्स ने 2017 में अपनी रिपोर्ट बोर्ड को सौंपी थी जिसमें कटरा से अर्धक्वांरी के बीच रोपवे के निर्माण को उपयुक्त पाया था। उसके बाद से यह प्रस्ताव लगातार लंबित चल रहा था जिसे नवगठित बोर्ड की मंगलवार को हुई पहली बैठक में ही मंजूरी प्रदान की गई। 
PunjabKesari Vaishno Devi, Vaishno Devi Yatra, Rope Way Katra to Ardhkuwari Mandir, Shrine Board Decision on Rope Way, Vaishno Devi Shrine Board, Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board, Dharm
प्रस्ताव के अनुसार कटरा से अर्धक्वांरी के बीच 1281.20 मीटर लंबे रोपवे का निर्माण किया जाएगा जिसकी ऊंचाई अधिकतम 590.75 मीटर तक होगी। इसके जरिये प्रति घंटे एक तरफ 1500 यात्रियों को ले जाना संभव होगा तथा केबिन क्षमता आठ यात्रियों की होगी। जबकि इसके निर्माण पर करीब 94.23 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। राइट्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि प्रति यात्री आने जाने का शुल्क 200 रुपये रखा जाता है तो 63 फीसदी संचालनात्मक लागत वसूल हो सकती है। ये भी बताया गया कि बोर्ड की बैंठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अब इस पर आगे का कार्य जल्दी आरंभ होगा।
PunjabKesari Vaishno Devi, Vaishno Devi Yatra, Rope Way Katra to Ardhkuwari Mandir, Shrine Board Decision on Rope Way, Vaishno Devi Shrine Board, Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board, Dharm


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News