KundliTv- अद्भुत बालक, जिसके जन्म की गाथा जान रह जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Friday, Jul 13, 2018 - 05:31 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

एक बार दुर्वासा ऋषि कुंती के पास उसके महल में पधारे। तब कुंती ने पूरे एक वर्ष तक बहुत अच्छे तरीके से उनका अतिथि सत्कार किया था। उसकी सेवा से प्रसन्न होकर, दुर्वासा ने कुंती को वरदान दिया कि वो किसी भी देवता का स्मरण करके उनसे सन्तान उत्पन्न कर सकती है। 

PunjabKesari

एक दिन कुंती के मन में यह बात अजमाने के लिए आई। महल से अचानक बाहर निकलते ही वह सूरज के दिव्य तेज से प्रभावित हुई। तब उसके मन में भगवान सूर्य का ही ध्यान आया। इससे सूर्य देव वहां प्रकट हुए और उसे एक पुत्र दिया जो तेज़ में सूर्य के ही समान था। वह कवच और कुण्डल लेकर उत्पन्न हुआ था जो जन्म से ही उसके शरीर से चिपके हुए थे। वह अभी अविवाहित थी इसलिए लोक-लाज के डर से उसने उस पुत्र को एक बक्से में बंद करके नदी में बहा दिया।

PunjabKesari

तभी धृतराष्ट्र के महल में काम करने वाला सारथी उस समय नदी के दूसरे किनारे पर ही मौजूद था। उसकी नजर उस सुंदर डिब्बे पर पड़ी तो उसने उसको खोलकर देखा। एक नन्हें से बच्चे को देख कर वो आनंदित हो उठा क्योकि वह संतानहीन था। वह उस बच्चे को अपनी पत्नी के पास ले गया। दोनों आनंद विभोर हो गए। उसने बहुत अच्छे से उसका पालन-पोषण किया। जन्म से ही उसके कानों में सोने के कुंडल और उसके छाती पर एक प्राकृतिक कवच था। इसलिए उन्होंने उसका नाम करण रखा।  

PunjabKesari

जानें, कहीं आपके घर में भी तो इस जगह नहीं रखा शू रैक  (देखें VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News