Red Fort news: लाल किला 15 अगस्त तक आम जनता के लिए बंद

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 10:46 AM (IST)

नई दिल्ली (एजैंसी): स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ समारोह की तैयारियों के मद्देनजर दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर को 15 जुलाई से 15 अगस्त तक आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। 

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ए.एस.आई.) ने लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को देखते हुए यह आदेश जारी किया है। ए.एस.आई. के एक वरिष्ठ अधिकारी ने  बताया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले हर वर्ष इस तरह का आदेश जारी किया जाता है।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News