आप का राशिफल- 20 अप्रैल, 2019

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2019 - 07:25 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


आज शनिवार तारिख 20 अप्रैल, 2019 वैशाख कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। चंद्र तुला राशि में रहेंगे व शाम 5:58 तक स्वाति नक्षत्र का योग रहेगा। सूर्योदय से यायीजयद योग भी आरंभ हो गया है, जो दोपहर 2:21 तक रहने वाला है। वैशाख मास के मध्य में सूर्य मेष में व चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित होकर उच्च के होने से यह श्रेष्ठ समय माना गया है। चंद्रमा व सूर्य प्रधान ग्रहों की उच्च स्थिति होने से सभी स्थितियां अनुकूल होती हैं। इसके कारण वार, नक्षत्र, योग, करण आदि का दोष नहीं लगता। इसी महीने में भगवान बुद्ध का अवतार हुआ था और ब्रह्मदेव ने तिलों का निर्माण किया था। अत: एक महीने तक तिल डालकर स्नान करना, अग्नि में तिलों की आहुति देना शुभ कर्म माने गए हैं। पद्म पुराण में कहा गया है वैशाख मास में सुबह के समय स्नान करने पर अश्वमेध यज्ञ के बराबर फल मिलता है। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें

PunjabKesari

 भाग्यांक- 9

शुभ रंग- नारंगी

शुभ दिशा- दक्षिण

राहुकाल- 09:08 ए.एम. से 10:44 ए.एम. तक

त्रिपुष्कर योग- 05:59 पी.एम से 05:54 ए.एम. तक

PunjabKesariविशेष: वैशाख प्रारम्भ, इष्टि व अन्वाधान

बर्थ डे का खास उपाय: शिवलिंग पर दही-शक्कर का घोल चढ़ाएं, रोगों का नाश होगा।

आज का ख़ास उपाय: शिवलिंग पर चढ़ी लौकी किसी गाय को खिलाएं, सभी कामों में जीत के लिए।

मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: मौली से शंकर-पार्वती का गठबंधन करवाएं, पारिवारिक संबंध मजबूत बनेंगे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News