व्याघात योग: इन 4 राशि वालों को हर काम में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा
punjabkesari.in Thursday, Jan 31, 2019 - 07:36 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
मेष राशि वालों आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो शुभ संकेत है। इस राशि की लड़कियों के लिए शुभ समय है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए जॉब का ऑफर मिल सकता है। इस राशि के लोगो इलेक्ट्रॉनिक सामान का इस्तेमाल ज्यादा नहीं सावधानी पूर्वक करें। कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे जीवन में नया मोड़ आएगा।
शुभ रंग- लाल शुभ अंक- 7
वृष राशि वालों आज स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में लगेगा। जिससे बच्चों के माता-पिता का मन शांत रहेगा। घर में पॉजिटिव वातावरण बना रहेगा। बच्चों के बेहतर भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी जरूरतमंद की सहायता करेंगे। जिससे समाज में रुतबा बढ़ा रहेगा। घर में कोई फलदार पेड़ लगाना फायदेमंद होगा। घर की आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी।
शुभ रंग- ग्रीन शुभ अंक- 3
मिथुन राशि वालों आज आपका दिन यात्रा में बीतेगा। इस राशि के विद्यार्थी ग्रुप बनाकर काम करेंगे, तो उनके लिए बढ़िया रहेगा। किसी काम में जल्दबाजी आपके लिए बाधा बन सकती है। आपको कोई नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ दिन अच्छा बीतेगा। नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं। धार्मिक स्थल पर कपूर और शुद्ध घी का दान करें, पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
शुभ रंग- ब्लू शुभ अंक- 5
कर्क राशि वालों आज आपका दिन मंगलमय होगा। बिना वजह की बातों पर चिंता न करें। आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आप काफी समय से किसी काम को पूरा करने में लगे थे वो पूरा हो जाएगा और उसका रिजल्ट भी अच्छा होगा। यात्रा के लिये यह समय बड़ा ही शुभ समय है। बड़े-बुजुर्गो का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करें सफलता हाथ लगेगी।
शुभ रंग- मैरून शुभ अंक- 2
सिंह राशि वालों आज आपका दिन समान्य बना रहेगा। ऑफिस में आज बॉस से किसी बात पर अनबन हो सकती है। बिना जरुरी बात के किसी से वाद-विवाद करने से बचें। आर्थिक हालातों में पहले से सुधार आएगा। कहीं रूका हुआ धन आपको आसानी से मिल सकता है। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज मान- सम्मान मिल सकता है। आपके कामों से खुश होकर संस्थान आपको कोई अवार्ड भी दे सकता है। दाम्पत्य जीवन के रिश्तों में पहले से सुधार आएगा।
शुभ रंग- यैलो शुभ अंक- 4
कन्या राशि वालों आज सफलता आपके कदम चूमेगी। आपके किसी भी काम में कोई बाधा नहीं आएगी। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति बढ़ते दिनों अच्छी होगी। घर खरीदने के लिए अच्छा अवसर है। इस राशि के बच्चे दिन भर मौज-मस्ती में बिजी रहेंगे। इस राशि के लोगों की किस्मत के दरवाजे खुले हैं। कारोबारी ट्रिप लाभदायक होगी। आपको शुभ फल प्राप्त होगा।
शुभ रंग- पिंक शुभ अंक- 6
तुला राशि वालों आज पूजा-पाठ में आपका मन लगा रहेगा। धार्मिक स्थान पर कुछ दान करेंगे तो लाभदायक होगा। इस राशि की महिलाएं आज सोशल वर्क में पार्टिसिपेट करेंगी। परिवार के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों में बेलेंस बनाकर रखना होगा। जीवनसाथी के साथ शाम को कहीं घूमने जाएंगे। आप अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर आज कोई भी मुकाम हासिल कर लेंगे। गरीबों में सवा किलों चावल का दान करें।
शुभ रंग- वाइट शुभ अंक- 8
वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठायेंगे स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। लाइफ पार्टनर के साथ रिश्तों में मिठास आयेगी। आपके मन में कुछ नए विचार आयेंगे। भरोसेमंद लोगों से समय पर सही सलाह और मदद मिलेगी। कुछ पढ़ने और कुछ नया सीखने में रुचि होगी। मां दुर्गा के सामने घी का दीप जलाएं, रिश्तों में सामंजस्य स्थापित होगा।
शुभ रंग- क्रीम शुभ अंक- 9
धनु राशि वालों आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपकी छुपी हुई खूबियां लोगों के सामने आएंगी। आपकी प्रतिभा का लोग सम्मान भी करेंगे। मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों का टास्क आज जल्दी पूरा हो जाएगा। उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने के आसार हैं। पुलिस विभाग में काम करने वालों को सैलरी में बोनस मिलने की उम्मीद है। माता बैष्णों देवी की पूजा करें, सब दुख दूर होंगे।
शुभ रंग- ग्रे शुभ अंक- 7
मकर राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। जिस काम को पूरा करना चाहेंगे, उस काम में थोड़ी रूकावटें आ सकती है। किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट जा सकते हैं। कोई भी बात सोच-विचार कर ही कहें, लाइफ पार्टनर से बहस की स्थिति बन सकती है। हनुमान मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।
शुभ रंग- काला शुभ अंक- 5
कुम्भ राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी कोशिश पूरी तरह से सफल होगी। आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियां मनाएंगे। आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। आपके मन की शंका भी दूर होगी। परिवार और समाज के लोग आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं। बातचीत और भाषण कला में आपको बहुत हद तक सफलता मिल सकती है। आपकी बातों का गहरा असर भी लोगों पर होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
शुभ रंग- वायलेट शुभ अंक- 3
मीन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको जॉब से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। इस राशि के लेखकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। कोई नई स्टोरी लिखने के लिये मिल सकती है। आपका करियर नये रूप में उभरेगा। ऑफिस में सहकर्मी का सहयोग मिल सकता है , सफलता आपके कदम चूमेगी। विष्णु जी को लड्डू चढ़ाएं, आपकी सभी परेशानियों का निवारण होगा।
शुभ रंग- पिच शुभ अंक- 1
कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !