Saturday rules: शनिवार कर लें ये काम, शनि देव देंगे बहुत सारा प्यार

punjabkesari.in Saturday, Apr 19, 2025 - 03:03 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

What to do on Saturday for good luck: शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं। शनि देव की कृपा से जीवन में कभी कोई समस्या नहीं आती क्योंकि उन्हें न्याय का देवता माना जाता है। शनिवार के दिन सच्चे मन से शनि देव की आराधना करने से शुभ परिणाम मिलते हैं। शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए कुछ लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं। अगर आप शनि देव को मानते हैं, तो आपके लिए शनिवार के नियमों का पालन करना जरूरी है। आइए जानते हैं कि शनिवार के दिन क्या काम करना चाहिए और क्या नहीं।

PunjabKesari Saturday for good luck
Saturday rules शनिवार के नियम
जो लोग शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार का व्रत रखते हैं उन्हें कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए :
इन लोगों को व्रत से एक दिन पहले मांस, मदिरा या फिर तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

PunjabKesari Saturday for good luck

शनिवार के दिन स्नान के बाद शनि देव की पूजा का संकल्प लेना चाहिए।स्नान के बाद पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें और इसके चक्कर लगाकर शनि देव की आराधना करें।
इसके बाद पीपल के पेड़ को सात बार कच्चे सूत से लपेटना चाहिए।
शनिवार के दिन हर किसी को मन, वचन और कर्म से शुद्ध होना चाहिए।

PunjabKesari Saturday for good luck
शनिवार के दिन व्रत रखा है तो इस दिन फलाहार करें और शनि देव की कथा सुनें।
शनिवार व्रत कथा का पाठ करने से शनि देव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
शनि देव की संध्या आरती जरूर करें।

PunjabKesari Saturday for good luck

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए इस दिन शनि देव की लोहे की मूर्ति का पूजन करना चाहिए। साथ ही उन्हें उनकी प्रिय वस्तुएं जैसे काला तिल, सरसों का तेल और काला वस्त्र अर्पित करना चाहिए।
इस दिन कम्बल का दान करना भी अच्छा माना जाता है।
शनि पीड़ा की शांति के लिए शनिवार के दिन शनि के मंत्र और स्तोत्र का जाप करना चाहिए।

PunjabKesari Saturday for good luck
इस दिन एक चुटकी लाल चंदन पानी में डालकर स्नान करना शुभ माना जाता है।
बुरे प्रभावों को दूर करने के लिए शनिवार के दिन शनि ग्रह की छाया का दान करना चाहिए।
अगर आपने शनिवार का व्रत रखा है तो अगले दिन शनि देव की पूजा के बाद ही व्रत का पारण करें क्योंकि पारण करने से ही व्रत पूर्ण माना जाता है।

PunjabKesari Saturday for good luck

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News