दैनिक राशिफल: मई महीने का पहला Sunday, किसके लिए बनेगा Funday

punjabkesari.in Sunday, May 03, 2020 - 09:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज 03 मई 2020, रविवार वैशाख शुल तिथि दशमी (प्रात: 9.10 तक) तथा तदोपरांत तिथि एकादशी लग जाएगी। सूर्योदय सुबह 06:13 पर हो चुका है और सुर्यास्त शाम 06:59 पर होगा। इसके अलावा आज महावीर स्वामी कैवल्य ज्ञान तथा त्रिशूर पूरम पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अंचल के जिनालयों में दिगंबर जैन समाज द्वारा भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव और गौतम गणधर स्वामी का केवल ज्ञान दिवस मनाया गया। अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
PunjabKesari, Horoscope, daily horoscope, Mahavir Kevalgyan Divas, Trishoor puram Festival, Rashifal, today horoscope, rashifal live, punjab kesari, Horoscope news in hindi, zodiac signs, Rashifal in hindi
बता दें भगवान महावीर जैन धर्म के चौंबीसवें (24 वें) तीर्थंकर है। भगवान महावीर का जन्म लगभग अढा़ई ह़ज़ार साल पूर्व (ईसा से 599 वर्ष पूर्व), वैशाली के गणतंत्र राज्य क्षत्रिय कुण्डलपुर में हुआ था। तीस वर्ष की आयु में इन्होंने संसार से विरक्त होकर राज वैभव त्याग दिया और संन्यास धारण कर आत्मकल्याण के पथ पर निकल गए। 12 वर्षो की कठिन तपस्या के बाद उन्हें केवलज्ञान प्राप्त हुआ जिसके पश्चात् उन्होंने समवशरण में ज्ञान प्रसारित किया। ७२ वर्ष की आयु में उन्हें पावापुरी से मोक्ष की प्राप्ति हुई। इस दौरान महावीर स्वामी के कई अनुयायी बने जिसमें उस समय के प्रमुख राजा बिम्बिसार, कुनिक और चेटक भी शामिल थे। जैन समाज द्वारा महावीर स्वामी के जन्मदिवस को महावीर-जयंती तथा उनके मोक्ष दिवस को दीपावली के रूप में धूम धाम से मनाया जाता है।

PunjabKesari, Horoscope, daily horoscope, Mahavir Kevalgyan Divas, Trishoor puram Festival, Rashifal, today horoscope, rashifal live, punjab kesari, Horoscope news in hindi, zodiac signs, Rashifal in hindi
इसके अलावा आज त्रिचूर पूरम पर्व भी मनाया जाएगा। बता दें केरल में हिन्दुओं द्वारा मनाया जाने वाला ये त्यौहार यहां के प्रमुख त्यौहारों में से एक माना जाता है। त्रिचूर पूरम त्रिचूर नगर का वार्षिकोत्सव है। यह भव्य रंगीन मंदिर उत्सव केरल के सभी भाग से लोगों को आकर्षित करता है। यह उत्सव थेक्किनाडु मैदान पर्वत पर स्थित वडक्कुन्नाथन मंदिर में, नगर के बीचोंबीच आयोजित होता है। यह मलयाली मेडम मास की पूरम तिथि को मनाया जाता है। 
PunjabKesari, Horoscope, daily horoscope, Mahavir Kevalgyan Divas, Trishoor puram Festival, Rashifal, today horoscope, rashifal live, punjab kesari, Horoscope news in hindi, zodiac signs, Rashifal in hindi


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News