Ramayan: ऋषियों का दिया श्राप जब बना आशीर्वाद, पढ़ें रामायण का रोचक प्रसंग

punjabkesari.in Wednesday, Dec 14, 2022 - 07:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ramayan: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार नल और नील भगवान विश्वकर्मा के वानर पुत्र माने जाते हैं। इन दोनों को ऋषियों ने श्राप दिया था, जो आगे चल कर वरदान साबित हुआ। बचपन में नल और नील काफी नटखट थे। दोनों ऋषियों के पास रहते थे। जब ऋषि परमात्मा की पूजा में लीन हो जाते, तब दोनों भाई चुपके से दबे पांव आते और उनकी ठाकुर जी की मूर्ति उठाकर जल में फैंक देते थे। बच्चों से स्नेह के कारण व तप में विघ्न आ जाने के बावजूद ऋषिगण चुप रह जाते।

PunjabKesari Ramayan

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Story of nal and neel in ramayana: नल और नील का उपद्रव दिन-प्रतिदिन बढ़ने लगा। तब एक दिन ऋषियों ने सलाह करके श्राप के रूप में ऐसा आशीर्वाद दिया कि इन दोनों के हाथ से जिस भी चीज का स्पर्श हो जाए वह वस्तु चाहे जितनी भी भारी क्यों न हो जल में न डूबे।

उसके पश्चात दोनों जब भी कोई मूर्ति उठाकर जल में फैंक देते तो वह ऊपर ही तैरती रहती और ऋषिगण उसे जल में से उठा लाते।
ऋषियों के इसी श्राप कारण नल और नील ने भगवान राम की सेवा की। यह बात हनुमान जी अच्छी तरह जानते थे। लंका जाने के लिए हनुमान जी ने भगवान राम से वानर सेना द्वारा सेतु का निर्माण करवाने का अनुरोध किया जिसे श्री राम ने स्वीकार कर लिया।

PunjabKesari Ramayan

लंका पहुंचने के लिए भगवान श्री राम अपनी वानर सेना के साथ समुद्र किनारे पहुंच गए। उन्होंने समुद्र से लंका जाने के लिए रास्ता देने की प्रार्थना की जिसे समुद्र ने ठुकरा दिया तब उन्होंने समुद्र को सुखाने के लिए धनुष बाण का सहारा लिया।

इस दृश्य को देख कर समुद्र डर कर भगवान श्री राम के सामने प्रस्तुत हो गया। समुद्र ने भगवान श्री राम को बतलाया कि आपकी सेना में भगवान विश्वकर्मा के दो वानर पुत्र नल और नील हैं, वे जिस भी चीज को हाथ लगाते हैं वह पानी में नहीं डूबती आप समुद्र पर सेतु बनाने के लिए इन दोनों की सहायता ले सकते हैं।

भगवान श्री राम ने अपनी वानर सेना को नल और नील की सहायता के लिए पत्थर लाने पर लगा दिया। वानर पत्थर इकट्ठा करते तथा नल और नील हर पत्थर पर जय श्री राम लिख कर समुद्र में फैंक देते थे जो समुद्र पर तैरते रहते।

इस प्रकार मात्र 5 दिन में लंका जाने के लिए सेतु का निर्माण हो गया। जब यह कार्य चल रहा था, श्री राम ने एक पत्थर उठाया तथा समुद्र में फैंक दिया जो डूब गया।

PunjabKesari Ramayan

वह इस दृश्य को देख कर हैरान हो गए तब भगवान श्री राम से हनुमान जी ने कहा कि आपने पत्थर पर अपना नाम नहीं लिखा था, इस कारण पत्थर समुद्र में डूब गया। आपसे अधिक आपका नाम बड़ा है।

ऋषियों द्वारा दिया गया श्राप नल और नील के लिए आशीर्वाद बन गया। राम सेतु नामक इस पुल की लम्बाई 48 किलोमीटर है।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News